Teachers’ Day 2023: शिक्षक दिवस पर बच्चों ने शिक्षकों का किया सम्मान

रायपुर : शिक्षक दिवस के पावन पर्व पर दिनांक 5 सितम्बर 2023 को न्यू सनराइस इंग्लिस मिडियम हायर सेकेण्डरी स्कूल एवं सर्वोदय ज्ञान मंदिर गुढियारी के बच्चों के माध्यम से शिक्षकों के सम्मान कार्यक्रम का आयोजन रखा गया था।
जिसमें मुख्य अतिथि दिनेश मिश्रा (भूतपूर्व सैनिक) और प्रिया सिंह (समाज सेविका) थी साथ ही शाला के संचालक कृष्ण गोपाल चकधारी तथा शाला के सचिव राम कृष्ण चक्रधारी जी उपस्थित थे।
कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य अतिथि दिनेश मिश्रा द्वारा बच्चों को देश के प्रति सेवा भावना जागृत करने का ओजस्वि भाषण दिया गया साथ ही बच्चों को फौज में भर्ती होने का टीप देकर निशुल्क शिक्षण का आमंत्रण किया जिससे बच्चे अति उत्साहित हुए। अतिथि के माध्यम से शिक्षकों को मेमोटो से सम्मानित किया गया। बच्चों के द्वारा विभिन्न संस्कृतिक कार्यक्रम व शिक्षकों के लिए विशेष खेल का आयोजन कर शिक्षक दिवस कार्यक्रम में महिमामंडित मौहोल से कार्यक्रम को सम्पन्न किया गया।
