छत्तीसगढ़ प्रदेश

ओडिशा : 2 बड़े सडक हादसो में 3 की मौत

भुवनेश्वर. केंदुझर और जाजपुर जिले में पिछले 24 घंटों में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई. सोमवार को केंदुझर जिले के नंदीपड़ा थाना अंतर्गत चंडीबिरंचीपुर सड़क के पास एक ट्रक से आमने-सामने की टक्कर होने से दो मोटरसाइकिल सवारों की मौके पर ही मौत हो गई.

इधर, रविवार रात को चंडीकोल और पारादीप के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोंटीगाड़िया चौराहे के पास अज्ञात वाहन से टक्कर के बाद एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई. हालांकि मोटरसाइकिल सवारों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई थी. बताया गया है कि पहली दुर्घटना राज्य राजमार्ग संख्या-53 पर हुई. पीड़ितों को आनंदपुर मेडिकल सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस बीच ट्रक चालक ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है. दूसरे हादसे में मृतक की पहचान बिहार निवासी ट्रक ड्राइवर जितेंद्र राय के रूप में हुई है. राय ने कल रात अपना वाहन सड़क किनारे खड़ा किया था और जब वह पैदल सड़क पार कर रहे थे, तो एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें कुचल दिया. उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button