देश-विदेशधर्म कर्म

रात को महिलाएं जरूर करें ये काम, घर में बढ़ेगी सुख-समृद्धि

घर में सुख शांति और समृद्धि सभी चाहते हैं इसके लिए लोग प्रयास भी करते हैं लेकिन फिर भी अगर आपके जीवन और घर में दुखों का अंबार लगा हुआ हे या फिर परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही है तो ऐसे में आप वास्तु और ज्योतिषीय से जुड़े उपाय कर सकते हैं।

माना जाता है कि इन आसान उपायों को करने से सभी परेशानियां दूर हो जाती है और लक्ष्मी कृपा से सुख समृद्धि का वास होता हैं तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बता रहे हैं महिलाओं को रात्रि में सोने से पहले किन कार्यों को करना चाहिए इससे लाभ हो।

सोने से पहले महिलाएं करें ये काम-
वास्तुशास्त्र के अनुसार रात में सोने से पहले महिलाओं को कपूर जलाकर पूरे घर में दिखाना चाहिए इस उपाय को करने से नकारात्मकता दूर हो जाती है और चारों ओर सकारात्मकता का संचार होता हैं इसके साथ ही परिवार से मतभेद समाप्त हो जाता है। इसके अलावा बेडरूम में कपूर जलाकर रखने से पति पत्नी के बीच प्रेम और मिठास बनी रहती है।

वही रात में सोने से पहले महिला को घर के प्रवेश द्वार पर सरसों तेल का दीपक जलाना चाहिए ऐसा करने से सुख समृद्धि बढ़ती है साथ ही लक्ष्मी भी प्रसन्न होकर धन वर्षा कराती है। सोने से पहले महिलाओं को घर के पूजन स्थल पर धूप दीपक जरूर करना चाहिए इसके बाद पूजन स्थल पर पर्दा लगाकर ही सोना चाहिए ऐसा करने से समस्याएं दूर रहती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button