खेल-मनोरंजन

विराट कोहली ने मैच के बाद बाबर आजम को दिया खास तोहफा

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम की हमेशा एक-दूसरे से तुलना की जाती है। पाकिस्तानी फैंस बाबर के गुण गाते हैं तो भारतीय फैंस कोहली को दुनिया का बेस्ट बैटर बताते हैं।

विश्व कप 2023 में भारत-पाक के हाई-वोल्टेज मैच में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद किंग कोहली और बाबर आजम का एक वीडियो काफी ट्रेंड कर रहा है।

विराट कोहली ने बाबर आजम को गिफ्ट की साइन की हुई अपनी जर्सी

दरअसल, भारत के हाथों 7 विकेट से मिली हार के बाद पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम  ने बीच मैदान विराट कोहली से एक खास चीज मांगी, जिसे देने से किंग कोहली खुद को रोक नहीं पाए और बाबर की मुराद पूरी करते हुए उन्हें अपनी साइन की हुई जर्सी भेंट कर दी।

इसका वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें किंग कोहली बाबर आजम को अपनी जर्सी भेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। किंग कोहली की दरियादली देख फैंस काफी खुश हो गए हैं।

बता दें कि भारत-पाक मैच में रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम इंडिया की इस विश्व कप में तीसरी लगातार जीत रही। जबकि पाकिस्तान की विश्व कप 2023 की पहली हार रही। भारतीय टीम ने पाकिस्तान को विश्व कप में रिकॉर्ड आठवीं बार हराया।

भारतीय टीम आज तक वनडे विश्व कप में पाकिस्तान से कभी नहीं हार पाई है। इस जीत के बाद भारतीय टीम प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर आ गई है। टीम इंडिया ने 3 मैचों में 6 प्वाइंट्स हासिल कर लिए हैं। जबकि पाकिस्तान चौथे पायदान पर विराजमान है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button