देश-विदेश

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में बर्फबारी

नई दिल्ली । अक्टूबर में बर्फबारी के कारण पहाड़ों पर समय से पहले सर्दी शुरू हो गई है। जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में रविवार को न्यूनतम तापमान गुलमर्ग 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिमाचल में पिछले 24 घंटे के दौरान बारिश और बर्फबारी के कारण तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।
बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में भी देखने को मिल रहा है। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने बताया कि दो दिन बाद पहाड़ों से ठंडी हवाएं इन राज्यों की तरफ आएंगी। इससे तापमान गिरेगा और दिल्ली समेत उत्तर भारत में ठंड का एहसास होने लगेगा।
मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश की ऊंचाई वाले इलाकों में आज के लिए भारी बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि अन्य क्षेत्र में तेज बारिश का पूर्वानुमान है। शिमला के हाटू, चूड़धार, शिरगुल, मंडी के शिकारी माता मंदिर सहित किन्नौर, चंबा, लाहौल स्पीति और कांगड़ा के धोलाधार की ऊंची पहाडिय़ों पर भी हिमपात हो रहा है। देश के अलग-अलग राज्यों से मनाली, धर्मशाला, शिमला, मक्लोडग़ंज, चंबा, कसौली आने वाले सैलानियों को बर्फबारी होने तक अधिक ऊंचे क्षेत्रों में ना जाने की एडवाइजरी दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button