भोपालमध्यप्रदेश

विंध्य में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विस अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी के पोते सिद्धार्थ भाजपा में शामिल

भोपाल। विधानसभा चुनाव की तारीखें नजदीक के आने के साथ प्रदेश की सियासत में ‘आयाराम-गयाराम’ का सिलसिला भी तेज होता जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को विंध्य क्षेत्र में कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी के पोते सिद्धार्थ तिवारी ने कांग्रेस को छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। सिद्धार्थ तिवारी ने बुधवार सुबह राजधानी में भाजपा के प्रदेश दफ्तर पहुचे और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली।

बता दें कि सिद्धार्थ पूर्व सांसद सुंदरलाल तिवारी के बेटे हैं। वह 2019 में हुए पिछले आम चुनाव में रीवा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन तब उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था। बीते कई दिनों से उनके कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थीं। इसके साथ-साथ पन्ना के गुनोर से पूर्व विधायक व दलित नेता फुन्देलाल चौधरी भी बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button