न्यूजीलैंड के सामने अफगानिस्तान की होगी चुनौती, यहां देखें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, ड्रीम 11 और संभावित प्लेंइग इलवेन
NZ Vs AFG: न्यूजीलैंड के सामने अफगानिस्तान की होगी चुनौती, यहां देखें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, ड्रीम 11 और संभावित प्लेंइग इलवेन
New Zealand Vs Afghanistan: अफगान ने पिछले मुकाबले में इंग्लैंड को मात देकर सबको हैरान कर दिया। ऐसे में इस मैच में सबकी नजरे टिकी होगी। कीवी ने बांग्लादेश से सामने 8 विकेट से एक बड़ी जीत दर्ज की।
New Zealand vs AfghanistanHIGHLIGHTS
- अफगानिस्तान का सामना न्यूजीलैंड से चेन्नई में।
- पिछले मुकाबले में अफगान ने इंग्लैंड को हराया था।
- चेन्नई में होगा अफगान और कीवी का आमना-सामना।
खेल डेस्क, नई दिल्ली। New Zealand vs Afghanistan: वर्ल्ड कप 2023 में जीत ही हैट्रिक लगाकर न्यूजीलैंड अब चेन्नई में अफगानिस्तान से टकराएगा। अफगान ने पिछले मुकाबले में इंग्लैंड को मात देकर सबको हैरान कर दिया। ऐसे में इस मैच में सबकी नजरे टिकी होगी। कीवी ने बांग्लादेश से सामने 8 विकेट से एक बड़ी जीत दर्ज की, लेकिन उनकी इस जीत का स्वाद कड़वा हो गया। चोट के बाद टीम में लौटे केन विलियमसन अपने हाथ के अंगूठे को फैक्चर करवा बैठे। जिसके चलते शायद उन्हें पूरे विश्व कप से बाहर होना पड़ जाए। अफगानिस्तान ने आखिरीकार अपनी मौजूदगी का अहसास करवा दिया। इंग्लैंड के खिलाफ उनके बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों ने गजब की क्रिकेट खेली। बटलर की टीम को हराने के बाद अफगान टीम के हौसले सातवें आसमान पर होंगे।

न्यूजीलैंड के एक्स फैक्टर खिलाड़ी
डेरिल मिचेल ने बांग्लादेश के खिलाफ छक्का लगाकर अपनी पारी का आगाज किया। उस मैच में मिचेल ने 89 रन की पारी खेलकर न्यूजीलैंड की टीम को आसान जीत दिलवा दी। 32 साल का ये बल्लेबाज फिलहाल शानदार फॉर्म में है। पिछली 10 वनडे पारियों में 78.7 की औसत से रन बटोरे हैं। ऐसे में अफगान के लिए सबसे बड़े सरदर्द साबित हो सकते हैं। ट्रेंट बोल्ट ने वनडे विश्व कप में 107 पारियों में 200 विकेट का आंकड़ा पार कर लिया। इसके साथ ही सबसे तेज ये कारनामा करने वाले पहले कीवी गेंदबाज बने। इतना ही नहीं मिचेल स्टार्क और सकलेन मुश्ताक के बाद सबसे तेज 200 विकेट लेने तीसरे गेंदबाज भी बन गए।
अफगानिस्तान के एक्ट फैक्ट खिलाड़ी
रहमानुल्लाह गुरबाज शुरुआती दो मैचों में अपने बल्ले से कमाल नहीं दिखा पाए। इंग्लैंड के खिलाफ 80 रन की पारी खेलकर उन्होंने अपनी टीम की जीत पर अहम रोल निभाया। गुरबाज की आतिशी पारी के बदौलत अफगानिस्तान के विश्व कप में अपना सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। अफगानिस्तान ने साल 2015 में वर्ल्ड कप डेब्यू किया था। तब से लेकर अब तक उन्होंने अपनी काबिलियत का नमूना कई बार पेश किया। इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप में उनकी दूसरी जीत थी।
न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान पिच रिपोर्ट
एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच से बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को फायदा मिलता है। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, विकेट धीमा हो जाता है। जिसके बाद गेंदबाज अपनी पकड़ बनाने में सफल होते है। चेन्नई की पिच पर दूसरी पारी में रन बनाना मुश्किल होता है।