देश-विदेश
शेखावत के अनुकरणीय नेतृत्व के लिए भारत हमेशा उनका आभारी रहेगा: प्रधानमंत्री मोदी
नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को पूर्व उपराष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत को उनकी 100वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि भारत उनके अनुकरणीय नेतृत्व और प्रगति की दिशा में किए गए प्रयासों के लिए हमेशा आभारी रहेगा।

मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”आज बहुत ही खास दिन है। आज आदरणीय राजनेता भैरों सिंह शेखावत की 100वीं जयंती है। भारत हमेशा उनके अनुकरणीय नेतृत्व और हमारे देश की प्रगति की दिशा में किए गए प्रयासों के लिए उनका आभारी रहेगा।”.