मध्यप्रदेश

सर्वार्थ सिद्धि योग में मनाया जाएगा करवा चौथ

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिलाएं आज बड़े ही उत्साह से साथ करवा चौथ माना रही हैं, यह अखंड सौभाग्य का व्रत सर्वार्थ सिद्धि योग में मनाया जा रहा है। सूर्योदय पूर्व व्रती महिलाओं ने सरगी खाकर व्रत शुरू किया हैं। यह व्रत सूर्योदय से लेकर चांद जब तक निकल नही जाता तब तक रखा जाता है।

पति की लंबी उम्र के लिए महिलाएं करवा चौथ का व्रत करती हैं। इस साल करवा चौथ व्रत की अवधि 13 घंटे 42 मिनट रहेगी। वहीं रात 8 बज कर 28 मिनिट पर चंद्रमा दिखने का योग बन रहा है। वहीं महिलाएं आज पूरा दिन निर्जला रहकर शिव पार्वती की पूजा के बाद पति की पूजा कर अपना व्रत खोलेंगे। बतादें कि कई मंदिरों में और प्राइवेट कॉलोनी घरों में रात में करवा चौथ के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

यह है करवा चौथ का शुभ मुहूर्त
कार्तिक कृष्ण चतुर्थी तिथि की शुरूआत: 31 अक्टूबर, मंगलवार की रात 9 बज कर 30 मिनिट से है। वहीं कार्तिक कृष्ण चतुर्थी तिथि की समाप्ति 1 नवंबर, बुधवार, रात 9 बज कर 19 बजे पर होगी। वहीं व्रत का समय आज, सुबह 6 बजकर 33 मिनट से रात 8 बजकर 15 मिनट तक रहेगा

पूजा का मुहूर्त
आज, शाम 5 बजकर 36 मिनट से शाम 6 बजकर 54 मिनट तक पूजा का शुभ मुहूर्त रहेगा।

सर्वार्थ सिद्धि योग
सुबह 6 बज कर 33 मिनिट से कल प्रात: 4 बज कर 36 मिनिट तक रहेगा।

परिघ योग
प्रात: काल से दोपहर 2 बजकर 7 मिनट तक परिघ योग रहेगा

शिव योग
दोपहर 2 बज कर 7 मिनट से कल दोपहर 1 बज कर 14 मिनट तक रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button