देश-विदेश

कांग्रेस 4सी फॉर्मूला पर चलती है: शाह

शिवपुरी  । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिवपुरी जिले के करैरा में कहा कि कमलनाथ आने वाले नहीं हैं, आ गए तो लाड़ली बहना बंद हो जाएगी। किसानों की योजनाएं भी बंद हो जाएंगी। कृषि उपज मंडी प्रांगण में विशाल आमसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी 4सी फॉर्मूला पर चलती है। सी फॉर करप्शन, सी फॉर कमीशन और सी फॉर कम्युनल दंगे और सी फॉर क्रिमनलों की पॉलिटिक्स की पार्टी है।
अमित शाह ने कहा, कांग्रेस ने कई सालों तक मध्यप्रदेश को अंधेरे में रखा। मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य बनाया। दूसरी तरफ भाजपा की सरकार ने 18 साल में किसान, पिछड़ा, दलित, आदिवासी, महिला, युवा हर एक के लिए काम किया। उन्होंने कहा कि मैं कमलनाथ से कहने आया हूं कि जरा भी हिम्मत है तो मेरी बातों का जवाब देना। कमलनाथ 2002 में जब मध्यप्रदेश छोडक़र गए, तब यहां सिर्फ 23 हजार करोड़ का बजट था। आज 2023 में भाजपा की 18 साल की सरकार में 3 लाख 18 हजार करोड़ रुपए का बजट विकास के लिए बना है।
18 साल पहले जब बंटाढार की सरकार थी, तब हर गांव में बिजली, रोड, सिंचाई की व्यवस्था थी क्या? ये कांग्रेस पार्टी को जब-जब शासन मिला, अपने घर भरने का काम किया। अंबेडकर का अपमान किया कांग्रेस के लोग अंबेडकर जी का फोटो लगाकर घूमते हैं। कांग्रेस ने अंबेडकर जी का जीवनभर अपमान किया है। जब तक कांग्रेस की सरकारें रहीं उन्होंने अंबेडकर जी को भारत रत्न नहीं रहने दिया। वो संसद में न आएं इसके लिए हमेशा षड्यंत्र किया।
कमलनाथ ने एमपी में कमीशन खोरी का उद्योग स्थापित किया। शिवराज जी ने 51 से ज्यादा गरीब कल्याणकारी योजना चालू की। लेकिन अगर कमलनाथ आ गया तो ये योजनाएं बंद हो जाएंगी, किसान को मिलने वाला 12000 भी बंद हो जाएगा। कमलनाथ इतनी आयु हो गई, अभी पेट भरा नहीं क्या।
जब मनमोहन की सरकार थी, पाकिस्तान से आल्या-माल्या-जमाल्या घुस जाते थे। बम धमाके करते थे। मनमोहन की जुबान सिल जाती थी। मोदी जी प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने पुलवामा और उरी अटैक का बदला लिया। एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक की।
70 साल से कांग्रेस पार्टी एक अनुरस संतान की तरह धारा 370 को गोद में खिलाने का काम करती रही। लेकिन मोदी जी धारा 370 को उखाडक़र फेंक दिया और कश्मीर को भारत का अटूट हिस्सा बना दिया। राहुल बाबा कहते थे धारा 370 मत हटाइए। खून की नदियां बह जाएंगी। इतने साल हो गए, किसी की कंकड़ उठाने तक की हिम्मत नहीं हुई।
कांग्रेस राम मंदिर के प्रश्न को लटका रही थी, अटका रही थी, भटका रही थी। मोदीजी ने एक दिन चुपचाप जाकर अयोध्या में भूमिपूजन कर दिया। राहुल बाबा पूरे देश में गदर मचाते थे कि मंदिर वहीं बनाएंगे, लेकिन तारीख नहीं बताएंगे। राहुल बाबा अब सुन लो, 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button