खेल-मनोरंजन

फिल्म ’12वीं फेल’ की कमाई में आया जबरदस्त उछाल

विधु विनोद चोपड़ा के डायरेक्शन में बनी फिल्म 12वीं फेल बॉक्स आफिस पर अपनी राइवल फिल्म ‘तेजस’ को मात देने में कामयाब रही है। पहला हफ्ता सक्सेसफुली निकालने के बाद फिल्म ने दूसरे हफ्ते भी कमाल का कलेक्शन किया है। शनिवार को फिल्म की कमाई में 100 फीसदी ग्रोथ देखी गई।

12वीं फेल को मिला वीकेंड का फायदा

’12वीं फेल’ एक लड़के के 12वीं में फेल होने और सबसे बड़ी परीक्षा सिविल सर्विसेज का एग्जाम क्लियर करने की कहानी है। विक्रांत मेसी फिल्म के लीड एक्टर हैं। फिल्म के शनिवार की कमाई इस बात का इशारा करती है कि इसे वीकेंड का पूरा फायदा मिला है।

शनिवार की कमाई में बंपर उछाल

’12वीं फेल’ ने शुक्रवार को 1.50 करोड़ के आसपास कमाया था। वहीं, शनिवार को फिल्म ने 3.25 करोड़ का कलेक्शन किया है। यह सैकनिल्क द्वारा दिए गए आंकड़ों के अनुसार है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 18 करोड़ तक पहुंच गया है।

विक्रांत मेसी और पलक लालवानी स्टारर इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 13 करोड़ 4 लाख का बिजनेस किया था। इसमें सबसे ज्यादा कमाई 13 करोड़ फिल्म ने हिंदी भाषा में कमाए और बाकी पैसे कन्नड़ वर्जन से।

600 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई फिल्म

विक्रांत मेसी की इस फिल्म को देशभर में 600 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। इसके अब तक के कलेक्शन पर नजर डालें, तो वो कुछ इस तरह है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button