देश-विदेशमध्यप्रदेश

त्योंथर विधानसभा क्षेत्र के गढ़ी में सीएम शिवराज ने चुनावी सभा को संबोधित किया

रीवा ।   अब तो कांग्रेस में ही पानी नहीं बचा है तो वह खेतों तक पानी कैसे पहुंचाएंगे। कांग्रेस पार्टी के नेता अभी यह कहने लगे हैं कि वह गरीबों के घर में चूल्हे नहीं जलते देंगे मैं उनसे पूछना चाहता हूं, मैं प्रियंका मैडम से पूछना चाहता हूं क्या वह गरीबों हमको मरना देना चाहती हैं। उक्त बाते त्योंथर विधानसभा के गढ़ी में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कही है। सीएम शिवराज ने मंच से कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है उन्होंने कहा कि जितनी गालियां देना है कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी मुझे दें। प्रदेश की जनता को धमकाने का काम करना बंद कर दें। उन लोगों ने तो यहां तक कह दिया की मामा का श्राद्ध हो गया है लेकिन मैं राख से उठकर खड़ा होऊंगा। प्रदेश देश की परिवार रूपी जनता को धमकाने नहीं दूंगा।

कांग्रेस पर योजनाएं बंद करने का आरोप

सीएम ने कहा कि कांग्रेस बरगलाने का काम कर रही है मैं बताना चाहता हूं कांग्रेस की सरकार आई तो उन्होंने संबल योजना मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना यहां तक कन्यादान योजना का पैसा देना भी बंद कर दिया। गरीब कन्याओं के विवाह में मिलने वाले पैसे को रोक कर खुद को गरीबों की हितैषी पार्टी बताने वाली कांग्रेस कैसे जनहित ऐसी हो सकती है।

भाजपा सरकार की योजनाएं गिनाईं

इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की और लाडली बहन योजना, सीएम राइज स्कूल, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना, मध्य प्रदेश में मेडिकल व इंजीनियरिंग की पढ़ाई हिंदी में होने की बात, लाडली बहनों की इनकम प्रतिमाह 10 हजार रुपये करने के संकल्प की ब्रांडिंग करते नजर आए। मंच से ही उन्होंने उपस्थित जनता जनार्दन भाजपा प्रत्याशी सिद्धार्थ तिवारी के लिए जन आशीर्वाद मांगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button