‘स्पिरिट ऑफ क्रिकेट’ की मर्यादा धूमिल हुई, मैच के बाद खिलाड़ियों ने एक दूसरे से हाथ तक नहीं मिलाया

एंजेलो मैथ्यूज के साथ बांग्लादेश के खिलाफ मैच में जो कुछ भी हुआ उसने फैन्स को चौंका कर रख दिया. किसी को यकीन ही नहीं हुआ कि कोई खिलाड़ी को टाइम आउट के जरिए आउट करार दिया जा सकता है. बता दें कि शाकिब की अपील के बाद मैथ्यूज को टाइम आउट करार दे दिया गया था. एंजेलो मैथ्यूज को इस तरह से आउट दिए जाने के बाद फैन्स ही नहीं बल्कि श्रीलंकाई खिलाड़ी भी काफी आहत हुए. जिसका नतीजा यह था कि मैच हारने के बाद श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने बांग्लादेशी खिलाड़ियों से हाथ तक नहीं मिलाया था.
क्रिकेट को ‘जेंटलमैन गेम’ कहा जाता है लेकिन श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच मैच के दौरान जो कुछ भी हुआ उसने (Spirit of Cricket) क्रिकेट के जेंटलमैन मर्यादा को जरूर धूमिल कर दिया. कई दिग्गज शाकिब के द्वारा लिए गए इस फैसले को गलत बता रहे हैं.
बता दें कि मैच के दौरान जब मैथ्यूज बैटिंग करने पहुंचे थे तो उनका हेलमेट टूट गया था जिसके कारण उन्होंने ड्रेसिंग रूम की ओर इशारा करके नया हेलमेट मांगी थी जिसके कारण खेल काफी देर कर रूका रहा था. वहीं, समय रहते नए बल्लेबाज ने गेंद का सामना नहीं किया जिसके कारण मैथ्यूज को टाइम आउट करार दे दिया गया. श्रीलंकाई खिलाड़ी इस हरकत से काफी हैरान रह गए थे.
MCC के नियम के अनुसार बल्लेबाज के आउट होने के बाद नए बल्लेबाज को 3 मिनट के अंदर क्रीज पर आकर गेंद को खेलने के लिए तैयार रहना पड़ता है लेकिन मैथ्यूज के साथ गुगली हो गई, जैसे ही मैथ्यूज क्रीज पर पहुंचे और गार्ड लेकर खुद को गेंद खेलने के लिए तैयार किया वैसे ही उन्हें पता चला कि उनके हेलमेट में खराबी है, जिसके बाद उन्होंने नए हेलमेट की मांग की. मैथ्यूज के द्वारा नए हेलमेट की मांग करने के बाद बांग्लादेशी कप्तान शाकिब ने अंपायर से टाइम आउट की अपील की और अंपायर ने नियम के तहत एंजेलो मैथ्यूज को आउट करार दे दिया. इस वर्ल्ड कप में इस नियम को 2 मिनट का रखा गया था.