छत्तीसगढ़ प्रदेशदेश-विदेश

छत्तीसगढ़ और मिजोरम में मतदान जारी, कई दिग्‍गजों का भविष्‍य दांव पर

Chhattisgarh Assembly Election 2023 LIVE Updates: छत्तीसगढ़ में आज विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग और राजनांदगांव सहित चार अन्य जिलों की 20 सीटों पर मतदान हो रहा है. वहीं, मिजोरम की सभी 40 सीटों पर भी वोटिंग हो रही है. छत्‍तीसगढ़ में आज कई दिग्‍गजों का भविष्‍य दांव पर है. इनमें पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और बस्तर के सांसद दीपक बैज, कांग्रेस सरकार के तीन मंत्री, भाजपा की ओर से चार पूर्व मंत्री और एक पूर्व आईएएस अधिकारी शामिल हैं. यहां पहले चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों में से 10 विधानसभा क्षेत्रों मोहला-मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा विधानसभा क्षेत्रों में सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक तथा दस विधानसभा क्षेत्रों पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी, बस्तर, जगदलपुर और चित्रकोट विधानसभा क्षेत्रों में सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा.

मिजोरम में भाजपा और नवोदित आम आदमी पार्टी (आप) क्रमशः 23 और 4 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं. 27 निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में हैं. कुल मिलाकर, 4,39,026 महिला मतदाताओं समेत 8,57,063 मतदाता मिजोरम विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार के इस्तेमाल के पात्र हैं.

छत्तीसगढ़ : बारूदी सुरंग में विस्फोट, सीआरपीएफ का निरीक्षक घायल

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक निरीक्षक घायल हो गया है. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

राज्य के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र समेत 20 विधानसभा क्षेत्र में आज पहले चरण का मतदान हो रहा है.

छत्तीसगढ़ चुनाव | सुकमा: नक्सल प्रभावित कारीगुंडम इलाके में 23 साल बाद मतदान
छत्तीसगढ़ चुनाव | सुकमा: नक्सल प्रभावित कारीगुंडम इलाके में 23 साल बाद मतदान हो रहा है. मतदान प्रक्रिया CRPF 150 बटालियन और जिला बल के सुरक्षा घेरे में कराई जा रही है.

अमित शाह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “मैं मिजोरम में अपनी बहनों और भाइयों, विशेषकर युवाओं से आग्रह करता हूं कि वे बड़ी संख्या में बाहर आएं और मतदान करें, प्रत्येक वोट एक विकसित और समृद्ध मिजोरम की नींव रखेगा.”

म्यांमार और बांग्लादेश से लगी लंबी सीमा को किया गया सील
मिजोरम विधानसभा के लिए मतदान से पहले म्यांमार से लगी 510 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा और बांग्लादेश से लगी 318 किलोमीटर लंबी सीमा को सील कर दिया गया है.

मिजोरम के मुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा ने नहीं डाल सके वोट

मिजोरम के मुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा वोट नहीं डाल सके. उन्होंने कहा, “मशीन काम नहीं कर रही थी तो मैंने कहा कि मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र का दौरा करूंगा और उसके बाद मतदान करूंगा.”

मिजोरम चुनाव में 18 महिलाओं समेत कुल 174 उम्मीदवार मैदान में हैं. सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ), मुख्य विपक्षी दल जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) और कांग्रेस ने सभी 40 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए हैं.

मिजोरम कांग्रेस प्रमुख लालसावता ने वोट डाला
मिजोरम कांग्रेस प्रमुख लालसावता ने आइजोल के मिशन वेंगथलांग में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला.

छत्तीसगढ़ में हो रहे मतदान के बीच सुकमा के टोंडामरका इलाके में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया. इस धमाके में चुनावी ड्यूटी पर तैनात  सीआरपीएफ कोबरा बटालियन का एक जवान घायल हो गया है. यह जानकारी सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने दी है.

छत्तीसगढ़ चुनाव : पहले चरण के लिए 5304 मतदान केंद्र बनाए गए
छत्तीसगढ़ चुनाव के पहले चरण के लिए 5304 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. इन मतदान केंद्रों में से 200 ‘संगवारी’ मतदान केंद्र है. जिनका प्रबंधन महिला कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है.

छत्तीसगढ़ चुनाव के पहले चरण में 16 विधानसभा सीट ऐसी हैं जहां महिलाएं निर्णायक भूमिका में हैं
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों में से 16 विधानसभा सीट ऐसी हैं जहां महिलाएं निर्णायक भूमिका में हैं. इन सीटों पर महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों की तुलना में अधिक है.

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में पहले चरण में 20 सीटों पर मतदान
छत्तीसगढ़ के 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए आज पहले चरण का मतदान हो रहा है. वहीं 17 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होगा. पहले चरण में 20 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं.

हमारे पास बहुमत होगा : मिजोरम के मुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा
मिजोरम के मुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा ने कहा, “सरकार बनाने के लिए 21 सीटों की जरूरत है. हमें उम्मीद है कि हम इससे ज्यादा सीटें हासिल कर पाएंगे। मेरा मानना है कि हमारे पास बहुमत होगा.”

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए पहले चरण का मतदान शुरू
बस्तर: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए पहले चरण का मतदान शुरू हो गया है. नारायणपुर से भाजपा उम्मीदवार केदार कश्यप ने अपना मतदान किया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button