देश-विदेश

PM मोदी के दौरे पर दिग्विजय का तंज: बोले- ऐसा लग रहा वे खुद मुख्यमंत्री पद के…

धार। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी MP में इतने दौरे कर रहे हैं, ऐसा लग रहा है कि वे खुद मुख्यमंत्री पद के दावेदार हैं। प्रदेश के जो भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेता थे, उन पर से विश्वास उठ गया है। आज PM मोदी जगह-जगह जाकर मीटिंग कर रहे हैं।

दरअसल, सोमवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह धार जिले पहुंचे। जहां उन्होंने देर शाम बस स्टैंड पर कांग्रेस प्रत्याशी प्रभा बालमुकुंद सिंह गौतम के पक्ष में सभा को संबोधित किया। इस दौरान दिग्गी ने पीएम मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर जमकर हमला बोला हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जगह-जगह जाकर अपनी मीटिंग्स कर रहे हैं ऐसा लगता है नरेंद्र मोदी स्वयं यहां के मुख्यमंत्री के पद के दावेदार हो गए हैं, जिस प्रकार से वह दौरे कर रहे हैं। पूरे देश व प्रदेश में महंगाई बढ़ती जा रही है, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी बढ़ती जा रही है, आम जनता परेशान है और इसीलिए वो हर चुनाव को अलग दिशा देने के लिए ऐसे मुद्दे उठा रहे हैं, जिनका इस चुनाव से कोई मतलब नहीं है। कहीं धर्म, सनातन धर्म, राम मंदिर की बात करेंगे। आज इस देश की राजनीति और प्रदेश के चुनाव में यह मुद्दे नहीं है।

दिग्विजय ने कहा कि हम जानना चाहते हैं शिवराज सिंह चौहान आपने 20000 से ज्यादा वादे किए, पूरा क्यों नहीं किया ? 2003 से भारतीय जनता पार्टी का यहां पर शासन है, कई बार वादे हुए किसानों के कर्ज माफ होंगे, क्यों नहीं हुए ? व्यापम घोटाले में जो आरोपी थे वह आज भी खुला क्यों घूम रहे हैं और लगातार हर भर्ती में घोटाला हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button