हेल्थ & लाइफ-स्टाइल

जिम और डायट में न बर्बाद करें पैसे, डॉक्टर ने बताया फिट रहने का आसान तरीका

अक्सर ऐसा होता है कि आप फिटनेस रूटीन बनाते हैं। इसे फॉलो नहीं कर पाते तो ग्लानि होती है या स्ट्रेस में आने लगते हैं। यह स्थिति खासकर तब आती है जब आप बहुत बड़ा टारगेट रख लेते हैं। आप जिम में पैसे नहीं खर्च पा रहे या समय नहीं है, तो आपके लिए यहां काफी अच्छे सुझाव हैं। हैदराबाद के एक डॉक्टर ने बताया है कि छोटे-छोटे बदलाव कैसे आपकी हेल्थ के लिए वरदान साबित हो सकते हैं। इसके लिए न आपको पैसे और न ही ज्यादा वक्त खर्च करने की जरूरत है।

हेल्दी डायट का मतलब एग्जॉटिक फूड नहीं
अपोलो हॉस्पिटल्स, हैदराबाद के एमडी डॉक्टर सुधीर कुमार ने अपने ट्विटर हैंडल पर काफी काम का पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने बताया है कि अगर आप बहुत बड़े फिटनेस टारगेट अचीव नहीं कर पा रहे तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। सुधीर लिखते हैं, अगर आप मैराथन नहीं दौड़ पा रहे या 100 किमी साइकल नहीं चला पा रहे तो दिल छोटा करने की जरूरत नहीं है। अगर आप रोज 1 घंटा जिम नहीं जा सकते तो स्ट्रेंथ ट्रेनिंग न करें, ये जरूरी नहीं। फिटनेस के लिए की जाने वाली एक्टिविटी आपका पैसा या समय खाए ये भी जरूरी नहीं। हेल्दी डायट का मतलब एक्जॉटिक फूड्स नहीं होता। इस पोस्ट में ऐसे टिप्स हैं जिनमें समय कम लगेगा और आपकी जेब पर भी भारी नहीं पड़ेंगे।

फिजिकल एक्टिविटी

ब्रिस्क वॉक (तेज चलना)
आप रोजाना 15 मिनट या 2500 कदम भी चलने लगें तो इसका फायदा मिलना शुरू हो जाता है। इसलिए अगर आपके पास समय की नहीं है तो कम से कम 15 मिनट तक तेज चलने की कोशिश करें। इसके अलावा (घर या दफ्तर( जब भी संभव हो पैदल चलने की कोशिश करें।

सीढ़ियां चढ़ें
सीढ़ियां चढ़ना (एक दिन में सिर्फ 50) आपकी हेल्थ के लिए अच्छा है और यह कार्डियो रिस्पिरेटरी (दिल और फेफड़ों) की हेल्थ भी दुरुस्त करता है।  इसलिए, जब भी संभव हो, सीढ़ियां चढ़ें और एस्केलेटर या लिफ्ट का उपयोग करने से बचें।

दौड़ना
हफ्ते में 1-2 दिन सिर्फ 2 किमी दौड़ने से दिल और दिमाग की सेहत दुरुस्त रहती है। इसलिए जूते कस लें और जब भी समय मिले थोड़ी देर दौड़ने निकल पड़ें।

बैठने की अवधि कम करें 
लंबे समय तक बैठे रहने से कई तरह की बीमारियों का खतरा है। हर 30-45 मिनट में उठकर खड़ें हों और 1-2 मिनट के लिए टहल लें।

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग
स्ट्रेंथ ट्रेनिंग के लिए जिम की जरूरत नहीं, इसे घर पर भी किया जा सकता है (यह उन लोगों के लिए हैहै जो जिम का खर्च नहीं उठा सकते या जहां आसपास कोई जिम नहीं है)। स्ट्रेंथ ट्रेनिंग के लिए अपने शरीर का भार, रेजिस्टेंस बैंड्स और डंबेल्स का इस्तेमाल करें। पुशअप्स, प्लैंक्स, स्क्वैट्स और वॉल सिट ये सिंपल और इफेक्टिव एक्सरसाइज हैं।

डायट

1. चीनी वाले पेय (सॉफ्ट ड्रिंक), पैकेज्ड फलों के जूस और मिठाइयां बंद कर दें। चाय या कॉफी में भी चीनी मिलाने से बचें।

2. कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम करके, प्रोटीन की मात्रा बढ़ा दें।

3. अल्ट्राप्रोसेस्ड पैकेज्ड फूड जैसे- आइसक्रीम, चिप्स, पेस्ट्रीज, केक, बिस्किट्स,एनर्जी बार और हेल्दी ब्रेकफास्ट के नाम पर मिलने वाले सीरियल्स।

4. सुबह का नाश्ता देर से करें और डिनर डल्दी कर लें।

5. शराब से बचें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button