शाहरुख जितनी फीस चाहती थीं करीना कपूर, करण जौहर ने दूसरी एक्ट्रेस को दिया मौका, सुपरहिट हुई फिल्म

कॉफी विद करण 8 के तीसरे एपिसोड में अनन्या पांडे और सारा अली खान ने शिरकत की। सारा-अनन्या के साथ ही करण ने भी शो में किस्से बताए और करीना कपूर खान और काजोल संग उनकी लड़ाई का जिक्र किया। करीना पर करण ने बताया कि कल हो न हो के बाद से ही दोनों (करण-करीना) की बातचीत बंद थी और बाद में फिल्ममेकर के पिता के निधन के बाद दोनों के बीच रिलेशन ठीक हुए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कल हो न हो के लिए प्रीति जिंटा नहीं बल्कि करीना ही करण की पहली पसंद थीं लेकिन किसी वजह से बात नहीं बनी।
करण जौहर ने अपनी ऑटोबायोग्राफी ‘एन अनसूटेबल बॉय’ में करीना कपूर के बारे में भी लिखा था। करण ने बताया था कि वो फिल्म कल हो न हो में नैना कपूर के रोल के लिए करीना कपूर को कास्ट करना चाहते थे। करण ने लिखा था- ‘मेरी पहली प्रॉबल्म करीना से थी। उसने बहुत पैसे मांग लिए थे और उस वक्त हमारी कुछ बहस सी हो गई ती। मुझसे दोस्ती करोगे, उस वक्त हाल ही में रिलीज हुई थी, जिसका निर्देशन कुणाल कोहली ने किया था।’
करण आगे कहते हैं, ‘उसने (करीना) कहा था-आदित्य चोपड़ा के असिस्टेंट कुणाल कोहली ने ये फ्लॉप फिल्म बनाई है, तो करण जौहर का असिस्टेंट निखिल आडवाणी पर भी भरोसा नहीं किया जा सकता है।’ करण ने लिखा था, ‘मुझसे दोस्ती करोगे के वीकेंड पर मैंने करीना को कल हो न हो ऑफर की थी और उसने शाहरुख खान जितनी ही फीस मांगी थी। ये सुनकर सॉरी कह दिया था। लेकिन मुझे बुरा लगा था। मैंने करीना को फोन किया था तो उसने मेरा फोन नहीं उठाया। उसके बाद मैंने फैसला किया कि करीना फिल्म का हिस्सा नहीं होगी और फिर प्रीति ने फिल्म की।

