Blog

सातवीं बार सेमीफाइनल में पहुंची है टीम इंडिया, ऐसा है 40 साल का ट्रैक रिकॉर्ड

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है। टीम इंडिया सहित ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीम ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया है। टीम इंडिया 15 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में आमने-सामने होगी। बता दें कि न्यूजीलैंड ने साल 2019 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में टीम इंडिया को शिकस्त दी थी। टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक 7 बार सेमीफाइनल में क्वालीफाई किया है। हालांकि, इस दौरान सिर्फ तीन बार टीम इंडिया ने सेमीफाइनल मुकाबला जीता है। आइए जानते हैं टीम इंडिया के अब तक सेमीफाइनल के परफॉर्मेंस के बारे में।

टीम इंडिया ने आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 1983 में कपिल देव की अगुवाई में डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में जीत दर्ज की थी। इस जीत में कप्तान कपिल देव के 3 विकेट और यशपाल शर्मा के 61 रन ने महत्वपूर्ण योगदान दिया था। इसके बाद टीम इंडिया ने दो बार की विश्व चैंपियन वेस्टइंडीज को फाइनल मुकाबले में हराकर खिताब जीता था।

टीम इंडिया साल 1987 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंची थी। हालांकि, टीम इंडिया को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड से 35 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही इंडिया का दोबारा फाइनल जीतने का सपना अधूरा रह गया।

एक बार फिर टीम इंडिया ने 1996 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। हालांकि, इस बार टीम इंडिया का सपना श्रीलंका ने तोड़ दिया। श्रीलंका ने कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में टीम इंडिया को श्रीलंका से हार का सामना करना पड़ा था। श्रीलंका के द्वारा दिए गए 252 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 120 रन पर अपने 8 विकेट गंवा दिए थे।

टीम इंडिया ने साल 2003 के वर्ल्ड कप में दूसरी बार फाइनल में एंट्री की थी। टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के किंग्समीड मैदान पर केन्या को सेमीफाइनल मुकाबले में हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। हालांकि, टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के हाथों फाइनल में हर का सामना करना पड़ा था। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने तीसरी बार वर्ल्ड कप का खिताब जीता था।

साल 2011 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने सेमीफाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 29 रनों से हराकर फाइनल में एंट्री की थी। इस मुकाबले में सचिन तेंदुलकर ने शानदार 50 रनों की पारी खेली थी। बता दें कि टीम इंडिया ने साल 2011 वर्ल्ड कप के फाइनल में श्रीलंका को हराकर दूसरी बार वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। इस जीत में टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 91 रनों की शानदार पारी खेली थी।

टीम इंडिया एक बार फिर से साल 2015 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंची थी। हालांकि, इस बार भी टीम इंडिया का कारवां सेमीफाइनल में ही ऑस्ट्रेलिया के सामने रुक गया। ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 328 रनों का लक्ष्य दिया था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया 233 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। साल 2015 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को हराकर खिताब जीता था।टीम इंडिया सातवीं बार वर्ल्ड कप 2019 के वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में पहुंची थी। हालांकि, इस बार भी टीम इंडिया का तीसरी बार वर्ल्ड कप जीतने का सपना अधूरा रह गया। सेमीफाइनल में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। फाइनल में न्यूजीलैंड को डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड ने हराकर खिताब जीता था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button