देश-विदेश

मतदान से पहले बवाल, कांग्रेस नेता पर चढ़ा दी गाड़ी, हुई मौत

खजुराहो. मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की वोटिंग से पहले बड़ा बवाल हो गया. खजुराहों में गुरुवार की देर रात एक कांग्रेस नेता पर गाड़ी चढ़ा दी, जिससे उसकी मौत हो गई. वहीं कांग्रेस प्रत्याशी ने भाजपा प्रत्याशी पर गंभीर आरोप लगाया है. कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी ने जान से मारने की कोशिश की. साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है कि ऐसे हत्यारों को वोट न दें.

कांग्रेस प्रत्याशी कुं. विक्रम सिंह (नाती राजा ) ने भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटेरिया पर जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है. देर रात हुई घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक का नाम सलमान खान ( मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी खेल खिलाडी प्रकोष्ठ प्रभारी राजनगर) के रूप में हुई है. घटना देर रात 2 से 3 बजे के आसपास की है. इसको लेकर खजुराहो थाना में कांग्रेस प्रत्याशी कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर हंगामा किया. बसपा प्रत्याशी घासीराम पटेल भी थाने पहुंचे.

कांग्रेस विधायक ने भाजपा प्रत्याशी पर पैसे बांटने का भी आरोप लगाया है. विधायक ने खुद पर गाड़ी चढ़ाने का आरोप लगाया है. विधायक ने कहा कि वह खुद को बचाकर गाड़ी में बैठकर जान बचाई. वहीं उनका साथी सलमान खान गाड़ी की चपेट में आ गया. वहीं यूथ कांग्रेस अध्यक्ष राजनगर विधानसभा के पैर गाड़ी की चपेट में आने से घायल होने की बात कही. कांग्रेस विधायक समर्थकों के साथ सुबह से खजुराहो थाने में मौजूद हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button