देश-विदेश

चीन में शीत लहर को लेकर येलो अलर्ट जारी

बीजिंग, चीन के मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को देश के कुछ हिस्सों में कम तापमान और आंधी का अनुमान लगाते हुए शीत लहर के लिए येलो अलर्ट जारी किया।
राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार से शुक्रवार तक यांग्त्ज़ी नदी के मध्य और निचले इलाकों तथा उत्तरी क्षेत्रों में तापमान छह से 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है।
पूर्वानुमान में कहा गया है कि इनर मंगोलिया स्वायत्त क्षेत्र और चीन के उत्तर-पूर्व के कुछ इलाकों में तापमान में 16 डिग्री सेल्सियस से अधिक की गिरावट देखी जा सकती है। केंद्र ने कहा कि मुख्य रूप से बुधवार से शुक्रवार तक उपरोक्त क्षेत्रों में आंधी आने की संभावना है।
केंद्र ने जनता को ठंडे मौसम और तेज़ हवाओं के प्रति सावधानी बरतने की सलाह दी है। उल्लेखनीय है कि चीन में चार स्तरीय मौसम चेतावनी प्रणाली है, जिसमें रेड सबसे खराब मौसम का प्रतिनिधित्व करता है। उसके बाद ऑरेंज , येलो और ब्लू होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button