देश-विदेशभोपालमध्यप्रदेश

हवाओं का रुख बदलने से घट-बढ़ रहा तापमान, 25 से वर्षा के भी आसार

भोपाल । हवाओं का रुख बार-बार बदलने से तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक पाकिस्तान के आसपास बने पश्चिमी विक्षोभ के मंगलवार को उत्तर भारत से आगे बढ़ जाने की संभावना है। उसके बाद हवाओं का रुख उत्तरी होने से बुधवार-गुरुवार को तापमान में कुछ गिरावट होने की संभावना है। हालांकि 23 नवंबर को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में सक्रिय होने के आसार हैं। उसके प्रभाव से 25-26 नवंबर को मध्य प्रदेश के अधिकतर शहरों में बादल छाएंगे और कहीं-कहीं वर्षा भी होगी। उधर मंगलवार को प्रदेश में सबसे कम 13.6 डिग्री सेल्सियस तापमान ग्वालियर में दर्ज किया गया। ग्वालियर सहित प्रदेश के 11 शहरों में रात का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से कम रहा।
मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। उससे एक द्रोणिका भी संबद्ध बनी हुई है। प्रदेश में हवा का रुख पूर्वी एवं उत्तर-पूर्वी बना हुआ है। इस वजह से दिन-रात के तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला बना हुआ है।
मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के मंगलवार को उत्तर भारत से आगे बढ़ जाने की संभावना है। उसके बाद हवा का रुख उत्तरी होने से बुधवार से रात के तापमान में गिरावट हो सकती है। उधर 23 नवंबर को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में आने की संभावना है। उसके प्रभाव से हवाओं का रुख बदलेगा। हवाओं के साथ बंगाल की खाड़ी एवं अरब सागर से नमी आने के कारण प्रदेश के अधिकतर शहरों में बादल छा सकते हैं। साथ ही 25-26 नवंबर को दक्षिण-पश्चिमी मप्र के अधिकतर शहरों में वर्षा होने के भी आसार हैं। इस दौरान रात के तापमान में तो बढ़ोतरी होगी, लेकिन दिन के तापमान में काफी गिरावट हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button