खेल-मनोरंजन

टीम इंडिया का अगला कोच बनने को तैयार ये पूर्व खिलाड़ी, राहुल द्रविड़ ने खड़े किए हाथ

वर्ल्ड कप 2023 फाइनल में टीम इंडिया की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 विकेट से दिल तोड़ देने वाली हार को एक युग के अंत के रूप में देखा जा रहा है। दरअसल, क्रिकेट के गलियारों में ऐसी बातें है कि कई सीनियर खिलाड़ियों का यह आखिरी वर्ल्ड कप हो सकता है, वहीं अब रिपोट्स आ रही है कि राहुल द्रविड़ ने भी बतौर हेड कोच के पद से अपने हाथ खड़े कर लिए हैं। दरअसल, राहुल द्रविड़ का 2 साल का कॉन्ट्रैक्टर वर्ल्ड कप 2023 के साथ खत्म हो गया है। ऐसी रिपोर्ट्स थी कि द्रविड़ का कॉन्ट्रैक्ट को आगे बढ़ सकता है, मगर अब उन्होंने खुद इस कॉन्ट्रैक्ट को आगे बढ़ाने से मना कर दिया है। ऐसे में टीम इंडिया को वीवीएस लक्ष्मण के रूप में नया कोच मिल सकता है। लक्ष्मण ने द्रविड़ की गैरमौजूदगी में कई बार हेड कोच की भूमिका निभाई है, वहीं आज यानी 23 नवंबर से शुरू हो रही घरेलू ऑस्ट्रेलिया सीरीज में भी वह भारत के कोच हैं।

द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार कई सूत्र इस बात की पुष्टि कर चुके हैं कि द्रविड़ ने अपने कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाने से बीसीसीआई को इनकर कर दिया है। वहीं वह वीवीएस लक्ष्मण से एनसीए के हेड के रूप में अपना रोल एक्सचेंज करने के लिए भी तैयार हैं।

सूत्र ने बताया ‘लक्ष्मण ने इस पद के लिए अपनी उत्सुकता व्यक्त की है। वर्ल्ड कप के दौरान, लक्ष्मण इस संबंध में बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारियों से मिलने के लिए अहमदाबाद गए थे। उनके टीम इंडिया के कोच के रूप में एक लंबे समय के अनुबंध पर हस्ताक्षर करने की संभावना है और निश्चित रूप से उनके साथ यात्रा करेंगे। वह दक्षिण अफ्रीका के आगामी टूर में बतौर फुल टाइम कोच के रूप में पहला टूर कर सकते हैं।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button