खेल-मनोरंजन

कनप्पा का फर्स्ट लुक वायरल, ‘आदिपुरुष’ में प्रभु राम के …

फिल्म कनप्पा का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है, जो तेजी से शेयर किया जा रहा है। ये फिल्म शिव भक्त कनप्पा की कहानी है, जिन्हें थिनप्पन, थिन्नन, धीरा, कन्यन, कन्नन आदि भी कहा जाता है। फिल्म में लीड रोल में तेलुगू एक्टर विष्णु मांचू नजर आएंगे, जबकि प्रभास सहित कुछ और स्टार्स का कैमियो होगा। कनप्पा के पोस्टर रिलीज के साथ ही प्रभास की चर्चा तेज हो गई है।

फिल्म कनप्पा के आधिकारिक पोस्टर्स रिलीज हो गए हैं। फिल्म के पोस्टर इंग्लिश, हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किए गए हैं। यानी ये एक पैन इंडिया फिल्म हो सकती है, जो हिंदी में भी रिलीज होगी। फिल्म के पोस्टर में एक शख्स धनुष हाथ में लिए निशाना साधते दिख रहा है। वहीं पीछे जंगल और झरने की मदद से शिवलिंग नजर आ रहा है। हालांकि पोस्टर में शख्स का चेहरा नहीं दिख रहा है लेकिन ये कनप्पा हैं, जिनका रोल विष्णु मांचू निभा रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म कनप्पा में प्रभास का कैमियो होगा और वो फिल्म में भगवान शिव के किरदार में नजर आएंगे। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसका ऐलान नहीं हुआ है। याद दिला दें कि इससे पहले प्रभास, फिल्म आदिपुरुष में प्रभु राम के किरदार में नजर आए थे। फिल्म न सिर्फ डिजास्टर साबित हुई बल्कि कई वजहों से ट्रोल भी किया गया था। वहीं आदिपुरुष से पहले ‘साहो’ और ‘राधे श्याम’भी फ्लॉप हुई थी। वहीं इन दिनों वो सालार को लेकर खबरो में हैं और आने वाले वक्त में सालार के बाद वो प्रोजेक्ट कल्कि 2898 में नजर आएंगे। वहीं कनप्पा के साथ क्या होगा, ये तो आने वाले वक्त में ही पता लगेगा।

बता दें कि कनप्पा एक पीरियड फिल्म है, जिसका निर्देशन मुकेश सिंह कर रहे हैं। फिल्म की कहानी को परुचुरी गोपालकृष्ण, बुर्रा साई माधव और थोड़ा प्रसाद ने लिखी है। फिल्म में पहले कृति सेनन की बहन नुपूर सेनन नजर आने वाली थीं लेकिन फिल्म की देरी और डेट्स क्लैश की वजह से उन्होंने हाथ पीछे खींच लिए। फिल्म में लीड रोल में विष्णु मांचू नजर आएंगे, जबकि प्रभास, मोहनलाल, शिव राजकुमार और नयनतारा का कैमियो होगा। फिल्म का म्यूजिक मणि शर्मा और स्टेफन देवासी ने दिया है। फिल्म की रिलीज डेट अभी तक सामने नहीं आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button