खेल-मनोरंजन

रश्मिका-कटरीना और काजोल के बाद अब डीपफेक का शिकार हुईं आलिया भट्ट

रश्मिका मंदाना, कटरीना कैफ, काजोल और सारा तेंदुलकर सहित कुछ और एक्ट्रेसेस डीपफेक वीडियोज का शिकार हो चुकी हैं। अब इस लिस्ट में रणबीर कपूर की पत्नी व एक्ट्रेस आलिया भट्ट का भी नाम शामिल हो गया है। आलिया भट्ट का एक डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक लड़की के वीडियो पर आलिया के चेहरे को एडिट किया गया है। सोशल मीडिया पर अब आलिया भट्ट का डीपफेक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आलिया भट्ट को काफी ज्यादा बोल्ड अंदाज में दिखाने की कोशिश की गई है। हालांकि वीडियो को देखकर साफ पता लग रहा है कि ये एडिटिड वीडियो है और ये आलिया नहीं हैं। वहीं इस न्यूज आर्टिकल में आपको इसका असली वीडियो भी दिखाते हैं, हालांकि ये लड़की कौन है.. इस बारे में पुख्ता तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आ पाई है।

ऐसा कहना गलत नहीं होगा कि कुछ दिनों पहले रश्मिका मंदाना के एक वायरल वीडियो के बाद से ही डीपफेक चर्चा में आ गया था। हालांकि तुरंत ही ये भी सामने आ गया था कि वायरल वीडियो रश्मिका का नहीं बल्कि जारा पटेल का है। इस वीडियो पर सेलेब्स ने रिएक्ट किया था और डीपफेक पर सख्त एक्शन लेने और कानून की भी बात कही थी। हालांकि उसके बाद से डीपफेक रुका नहीं है और कुछ और एक्ट्रेसे इसका शिकार बनीं। इस लिस्ट में काजोल, कटरीना कैफ और सारा तेंदुलकर का भी नाम शामिल रहा। वहीं टीवी एक्ट्रेस जन्नत जुबैर और अनुष्का सेन भी डीपफेक का शिकार हो चुकी हैं।

गौरतलब है कि आलिया भट्ट ने अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल हर बात जीता है। आलिया भट्ट का सिनेमाई करियर स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से शुरू हुआ था। हाल ही में कॉफी विद करण 8 में करण ने बताया था कि कैसे वरुण धवन और सिद्धार्थ नहीं चाहते थे कि आलिया फिल्म का हिस्सा रहे। आलिया आखिरी बार हार्ट ऑफ स्टोन और रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आई थीं। वहीं अब वो ‘जिगरा’ में दिखेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button