2024 में शनि की चाल न बदलने से इन राशियों के खुलेंगे विकास के द्वार, होगा खूब लाभ
जल्द ही 2024 की शुरुआत होने वाली है। शनि देव कर्मफलदाता और न्याय देवता के रूप में जाने जाते हैं, जो इस समय कुंभ राशि में विराजमान हैं। शनि का गोचर सबसे लंबा गोचर माना जाता है। एक ही राशि में लगभग ढाई सालों तक शनि देव विराजमान रहते हैं। शनि के गोचर से ही साढ़ेसाती या फिर ढैय्या की स्थिति उत्पन्न होती है। साल 2024 में शनि देव गोचर नहीं करेंगे, जिसके परिणाम स्वरूप कुछ राशियों के लिए समय बेहद शुभ माना जा रहा है। इसलिए आइए जानते हैं 2024 में शनि देव के राशि परिवर्तन न करने से किन राशियों की किस्मत चमकने वाली है-
तुला राशि
2024 में शनि के राशि परिवर्तन न करने से तुला राशि वालों के लिए समय बेहद शुभ माना जा रहा है। तुला राशि में शनि देव उच्च माने जाते हैं। इसलिए शनि के शुभ प्रभाव से तुला राशि के जातकों का भाग्योदय हो सकता है। बिना ज्यादा परिश्रम के आपको सफलता हासिल होगी। तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
कुंभ राशि
2024 में शनि देव कुंभ राशि में ही विराजमान रहेंगे। शनि देव की चाल न बदलने से कुंभ राशि वालों को फायदा हो सकता है। नौकरी करने वालों को अपने बॉस और कलीग्स का भरपूर साथ मिलेगा। थोड़ी बहुत आर्थिक दिक्कतें आ सकती हैं, जिनका आप अपने पार्टनर के साथ मिलकर सॉल्यूशन निकाल लेंगे। इस दौरान अपने स्वास्थ्य का ख्याल भी रखें।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों के लिए शनि की चाल न बदलना इस राशि के लोगों के लिए लाभदायक साबित हो सकती है। जीवन की मुश्किलों का सामना आप डटकर करेंगे। आर्थिक परेशानियां भी धीरे-धीरे समाप्त होने लगेंगी। संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है।