MP में आचार संहिता हटते ही शुरू होंगे विकास कार्य
भोपाल। मध्य प्रदेश में आचार संहिता के हटते ही विकास कार्य शुरू होंगे। प्रदेश में चुनाव से पहले नेताओं ने अलग-अलग क्षेत्रों में निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया था। बीजेपी सरकार ने 54 हजार करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया था। वहीं अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो नए सिरे से भूमिपूजन होगा।
प्रदेश में सड़कों का निर्माण, पीने के पानी की व्यवस्था के लिए डाली जाने वाली पाइप लाइन, किसानों के खेतों तक नहर का पानी पहुंचाने के लिए सिंचाई परियोजनाओं में शामिल निर्माण कार्य किये जाने हैं। केन बेतवा लिंक परियोजना को लेकर नये तरीके से काम शुरू किये जाना सुनिश्चत है।
एमपी में आचार संहिता लागू होने से पहले सरकार ने 54 हजार करोड़ रुपए के भूमिपूजन किए थे। भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई तो विकास कार्य शुरू होंगे। यदि कांग्रेस सत्ता में आती है तो नए सिरे से भूमिपूजन किया जाएगा।