Blogदेश-विदेश

कैबिनेट बैठक पर कांग्रेस ने उठाए सवाल: मतगणना को प्रभावित और अफसरों पर …

 भोपाल। मध्य प्रदेश में 30 नवंबर को होने वाली शिवराज कैबिनेट की बैठक पर कांग्रेस ने सवाल उठाए है। कहा कि मतगणना को प्रभावित करने का प्रयास है। अफसरों पर दबाव डालने की कोशिश की जा रही है। लेकिन कल के बाद परसों भी आएगा। बीजेपी की हालत खस्ता है। बिना एजेंडे के बैठक बुलाने का मकसद यही है।

पूर्व मंत्री व कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा  ने शिवराज कैबिनेट की बैठक पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि काउंटिंग को प्रभावित करने का प्रयास है। मंत्रियों से कहा जाएगा कि प्रभार वाले क्षेत्रों में मतगणना प्रभावित करें। अधिकारी पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन इससे कुछ नहीं होगा।

पीसी शर्मा ने आगे कहा कि कमलनाथ  कह चुके हैं कल के बाद परसों आएगा। इसलिए भारतीय जनता पार्टी कुछ नहीं कर पाएगी। बिना मुद्दे के मीटिंग बुलाने का मकसद यही है, बीजेपी जानती है कि इनकी हालत खस्ता है।

आपको बता दें कि 30 नवंबर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट की बैठक बुलाई है। यह मीटिंग गुरुवार सुबह 11:15 बजे मंत्रालय में होगी। सरकार के वर्तमान कार्यकाल की यह अंतिम बैठक होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button