खेल-मनोरंजन

‘एनिमल’ ने अमेरिका में तोड़ा ‘बाहुबली-2’ का रिकॉर्ड, अब सिर्फ दो फिल्मों से चल रही पीछे

 रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ ने कमाई के मामले में ‘जवान’ और ‘हाउसफुल 4’ के बाद अब ‘बाहुबली-2’ का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले सोमवार की कमाई के मामले में एनिमल शाहरुख और अक्षय कुमार जैसे स्टार्स की फिल्मों पर भारी पड़ी है। अब एक ताजा जानकारी के मुताबिक USA कलेक्शन के मामले में इस फिल्म ने प्रभास की फिल्म Baahubali 2 को भी बीट कर दिया है।

एनिमल ने बाहुबली-2 को पछाड़ा
रिलीज के बाद पहले सोमवार की कमाई की बात करें तो एनिमल के लिए यह आंकड़ा 6 करोड़ 22 लाख रुपये रहा है। वहीं ‘बाहुबली – द कनक्लूजन’ ने रिलीज के बाद पहले सोमवार को USA और कनाडा में 4 करोड़ 93 लाख रुपये का बिजनेस किया था।

6 साल बाद रणबीर कपूर ने तोड़ा रिकॉर्ड
एस.एस. राजामौली की फिल्म ‘बाहुबली-2’ सिनेमाघरों में साल 2017 में रिलीज हुई थी और अब 6 साल बाद रणबीर कपूर इस ब्लॉकबस्टर साउथ मूवी का रिकॉर्ड तोड़ पाने में कामयाब रहे हैं। बता दें कि फिल्म को देशभर से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

अब सिर्फ 2 ही फिल्में एनिमल से आगे
बात करें USA और कनाडा से होने वाली कमाई के बारे में तो इस मामले में अब सिर्फ 2 ही फिल्में ‘एनिमल’ से आगे रह गई हैं। इनमें सुपरस्टार सलमान खान की ‘टाइगर जिंदा है’ और आमिर खान की ‘दंगल’ शामिल हैं। देखना होगा कि क्या ‘एनिमल’ इन्हें पछाड़ पाएगी?

पहले ही वीकेंड में लगाई लंबी छलांग
रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘एनिमल’ जबरदस्त एक्शन और थ्रिलर से भरपूर फिल्म है जिसका निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। फिल्म ने पहले ही वीकेंड में 300 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करके सभी को हैरान कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button