खास खबरदेश-विदेश

हिंदू धर्म में अमावस्या का विशेष महत्व है। दिसंबर 2023 में साल की आखिरी अमावस्या होगी

इंदौर ।  हिंदू धर्म में अमावस्या का विशेष महत्व है। दिसंबर 2023 में साल की आखिरी अमावस्या होगी। कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की अमावस्या 12 दिसंबर को है। अमावस्या के दिन स्नान, दान और पूजा-पाठ का विशेष लाभ मिलता है। अमावस्या के दिन भगवान हनुमान और मंगल ग्रह की पूजा करनी चाहिए। इस दिन विधिवत आराधना के साथ उपाय करने से जीवन की कठिनाइयां दूर होती है। मान्यता है कि इस दिन किए गए उपायों से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है।

कार्तिक अमावस्या तिथि 2023

पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि 12 दिसंबर को सुबह 6.24 बजे शुरू होकर 13 दिसंबर को सुबह 5.01 बजे समाप्त होगी।

कार्तिक अमावस्या शुभ मुहूर्त 2023

पंचांग के अनुसार, इस दिन धृति योग बनेगा। यह योग शाम 06.52 मिनट तक रहेगा। इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान का समय सुबह 5.15 बजे से सुबह 6.09 बजे तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11.54 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक रहेगा।

क्या है कार्तिक अमावस्या महत्व?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कार्तिक अमावस्या का विशेष महत्व है। यह दिन भगवान हनुमान, सूर्य देव, देवराज इंद्र और पितरों को समर्पित है। इस दिन पवनपुत्र की पूजा करने से कर्ज से मुक्ति मिलती है। यह भी मान्यता है कि इस दिन दान करने से मंगल दोष का प्रभाव कम हो जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button