देश-विदेश
चुनाव जीते भाजपा के सभी सांसदों और मंत्रियों ने लोकसभा से दिया इस्तीफा
मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ समेत 4 राज्यों में विधानसभा का चुनाव जीतने वाले सभी सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। ये सभी लोग विधायक के तौर पर काम करेंगे और अपने प्रदेश में भाजपा को मजबूत करेंगे। सभी सांसदों ने बुधवार को लोकसभा स्पीकर के दफ्तर पहुंचकर इस्तीफा सौंप दिया।
इस फैसले के बाद मध्य प्रदेश, राजस्थान और छ्त्तीसगढ़ में सीएम पद को लेकर कयास और तेज हो गए हैं। दरअसल कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और प्रह्लाद पटेल ने मध्य प्रदेश में चुनाव लड़ा था और जीते भी हैं। ऐसे में इनके इस्तीफे के बाद कयास तेज हैं कि क्या वे सीएम बनेंगे?
इन नेताओं के अलावा राजस्थान से राज्यवर्धन सिंह राठौर जैसे नेताओं ने भी चुनाव में जीत हासिल की है।
