देश-विदेश

इजरायली हमले में लेबनान सीमा पर हिजबुल्लाह आतंकी ढेर

बेरूत । लेबनान के एक सैन्य सूत्र ने बताया कि दक्षिणी लेबनान के सीमावर्ती इलाकों में इजरायली हमलों में एक हिजबुल्लाह आतंकी मारा गया है। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि ऐता अल-शाब गांव पर इजरायली हवाई हमले में हिजबुल्लाह आतंकी की मौत हो गई। सूत्र के अनुसार इजरायली युद्धक विमानों और ड्रोनों ने सीमावर्ती इलाकों में घरों और जंगलों को निशाना बनाकर छह हवाई हमले किए इसमें 6 घर नष्ट हो गए और 15 अन्य क्षतिग्रस्त हो गए। इस बीच हिजबुल्लाह की सैन्य शाखा इस्लामिक रेजिस्टेंस ने कहा कि उसके लड़ाकों ने 10 इजरायली स्थलों पर 10 हमले किए इसमें एक की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।
इज़राइली मीडिया ने बताया कि लेबनान के साथ देश की सीमा पर 3 सैनिक घायल हो गए और उन्हें हेलीकॉप्टर द्वारा बंदरगाह शहर हाइफ़ा के रामबाम अस्पताल ले जाया गया है। लेबनान-इज़रायल सीमा पर 8 अक्टूबर से तनाव बढ़ गया। जब लेबनानी सशस्त्र समूह हिजबुल्लाह ने 7 अक्टूबर को इज़राइल पर हमास के हमलों के जवाब में इजराल ने दक्षिणपूर्वी लेबनान की ओर भारी गोलीबारी की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button