खेल-मनोरंजन

अनुष्का शर्मा ने शेयर की पति विराट के साथ रोमांटिक फोटो

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी को 6 साल पूरे हो गए हैं। 11 दिसंबर को दोनों की वेडिंग एनिवर्सरी थी। इस मौके पर सबको इंतजार था कि दोनों कुछ स्पेशल पोस्ट करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दोनों में से किसी ने कुछ पोस्ट नहीं किया था। हालांकि अब मंगलवार को अनुष्का ने विराट के साथ फोटो शेयर कर एक स्पेशल पोस्ट किया है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने बताया कि आखिर क्यों उन्होंने लेट पोस्ट किया।

अनुष्का का मैसेज
अनुष्का ने जो फोटो शेयर की है उसमें दोनों ने ब्लैक कलर का आउटफिट पहना है जिसमें विराट ने ब्लैक शर्ट पहनी है और अनुष्का ने ब्लैक ड्रेस। फोटो शेयर कर अनुष्का ने लिखा, ‘प्यार, दोस्तों और परिवार के साथ भरा दिन। इंस्टाग्राम पर शेयर करने के लिए लेट हो गई। 6 साल हो गए प्यार के साथ।’

फैंस के रिएक्शन
इस फोटो पर फैंस ने दोनों पर प्यार की बारिश कर दी है। कोई कमेंट कर रहा है कि दोनों बेस्ट कपल हैं। किसी ने लिखा कि आप कपल गोल्स हो। तो किसी ने कमेंट किया कि इसका ही तो इंतजार था, अब दिन बन गया है पोस्ट देखकर।

अनुष्का के बेस्ट फ्रेंड विराट
बता दें कि अनुष्का और विराट ने साल 2017 में इटली मे शादी की थी। दोनों की शादी में सिर्फ परिवार वाले और करीबी दोस्त शामिल थे। एक इंटरव्यू में अनुष्का ने विराट के साथ अपनी मैरिड लाइफ पर कहा था कि उन्होंने अपने बेस्ट फ्रेंड से शादी की है और उनका बेस्ट फ्रेंड बेस्ट इंसान है। शादी के कुछ साल बाद यानी 2021 में दोनों बेटी वामिका के पैरेंट्स बने।

कुछ दिनों से खबरें आ रही हैं कि अनुष्का प्रेग्नेंट हैं और दोनों जल्द दूसरे बेबी के पैरेंट्स बनने वाले हैं। हालांकि इस बारे में अभी तक दोनों में से किसी ने कुछ कमेंट नहीं किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button