देश-विदेश

जेल में बंद ABVP छात्रों का मामलाः जमानत याचिका पर HC में आज सुनवाई

ग्वालियर। मध्यप्रदेश में जज की कार छीनने वाले बहुचर्चित मामले की जांच अब सीआईडी करेगी। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर मामले की जांच सीआईडी करेगी। वहीं जेल में बंद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के छात्रों की जमानत याचिका पर ग्वालियर हाईकोर्ट में आज सुनवाई भी होगी। छात्रों के खिलाफ लूट की FIR दर्ज कराई गई थी।

बता दें कि मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जज के ड्राइवर से कार छीनकर वाइस चांसलर को अस्पताल पहुंचाने वाले दो छात्र जेल में हैं। दोनों छात्रों पर डकैती का केस दर्ज किया है। जेल में बंद ABVP ग्वालियर सचिव हिमांशु श्रोत्रिय और उप सचिव सुकृत शर्मा के मामले में निचली अदालत में सुनवाई की गई थी। इस दौरान यह दलील दी गई कि दोनों ने कुलपति की जान बचाने के लिए कार ली थी। इस पर कोर्ट ने कहा कि किसी से मदद विनम्रता पूर्वक मांगी जाती है न की बलपूर्वक। यह कहते हुए न्यायालय ने दोनों की जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button