खेल-मनोरंजन

मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की नजरें गेराल्ड कोएट्जी पर, लेकिन ये फास्ट बॉलर चाहता है इस टीम के

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के ऑ्क्शन में कौन सा खिलाड़ी किस टीम के पास जाएगा, यह 19 दिसंबर की रात तक पता चल जाएगा। साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएट्जी पर मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) जैसी फ्रेंचाइजी टीमों की नजरें टिकी हुई हैं। गेराल्ड कोएट्जी हालांकि लगता है चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) की ओर से खेलने के इच्छुक हैं। गेराल्ड कोएट्जी ने हाल में भारत में हुए वर्ल्ड कप 2023 में अपनी गेंदबाजी से काफी ज्यादा प्रभावित किया। कोएट्जी ने आठ पारियों में 19.05 के स्ट्राइक रेट से और 19.80 की औसत से कुल 20 विकेट चटकाए थे। कोएट्जी का इकॉनमी रेट 6.23 का था। इस गेंदबाज ने दिखा दिया था कि वह मुश्किल समय में किस तरह से विकेट चटका सकते हैं। आईपीएल ऑक्शन 2024 से पहले कोएट्जी ने रेवस्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान सीएसके की ओर से खेलने की इच्छा जाहिर की है।

गेराल्ड कोएट्जी ने कहा, ‘अगर मैं महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खेल पाता हूं तो यह मेरे डलिए बहुत बड़ा मौका होगा कि मैं उनसे कुछ सीख सकूं और दुनिया के महान कप्तानों में से एक के अंडर खेल पाऊं। सुपरकिंग्स फैमिली बहुत ही शानदार है, वह सच में काफी शक्तिशाली और शानदार फ्रेंचाइजी टीम है।’

कोएट्जी की बात करें तो उनका बेस प्राइस आईपीएल 2024 ऑक्शन में दो करोड़ रुपये का है। मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के अलावा गुजरात टाइटन्स और केकेआर की टीमें भी कोएट्जी में दिलचस्पी ले सकती हैं। कोएट्जी ने साउथ अफ्रीका की ओर से दो टेस्ट, 14 वनडे और टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। कोएट्जी ने तीनों फॉर्मेट में नौ, 31 और छह विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा गेराल्ड बैट से भी मुश्किल समय पर योगदान दे सकते हैं, जिससे वह और ज्यादा काम के खिलाड़ी साबित होते हैं। आईपीएल 2024 ऑक्शन में माना जा रहा है कि गेराल्ड की कीमत कम से कम 10 करोड़ तो जाएगी ही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button