देश-विदेश

मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पंजाब भवन में किसान जत्थेबंदियों के साथ बैठक, सभी प्रमुख किसान यूनियनें शामिल

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पंजाब भवन में किसान जत्थेबंदियों के साथ बैठक की जा रही है। बताया जा रहा है कि इस मीटिंग में संयुक्त किसान मोर्चे से संबंधित 33 जत्थेबंदियों के नेताओं को बुलाया गया है।

इसमें सभी प्रमुख किसान यूनियनें शामिल हैं। मीटिंग में किसानों की मांगों के लेकर चर्चा की जा रही है। किसानों की मुख्य मांगों में कम से कम सर्मथन मुल्य पर फसल की खरीद की गारंटी, पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ दर्ज केस रद्द करना, लखीमपुर खीरी में मारे गए किसानों को इंसाफ, संपूर्ण कर्ज माफी और निजी बिजली बिल रद्द करना शामिल हैं।

कुछ दिन पहले किसान जत्थेबंदियों द्वारा मागों को लेकर चंडीगढ़-मोहाली सरहद पर धरना दिया गया था पर बाद में मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ मीटिंग तय कर पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित तो अपना मांग पत्र सौंपने और राज्य के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह के साथ मीटिंग कर धरना खत्म कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button