छत्तीसगढ़ प्रदेश
मांस–मछली व्यवसायियों को 24 घंटे में दुकान हटाने का अल्टीमेटम, आदेश जारी
जशपुर. मुख्यमत्री विष्णुदेव साय के गृह क्षेत्र में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. जशपुर जिले के कांसाबेल के बगीचा रोड के किनारे मांस-मछली व्यवसायियों को 24 घंटे के भीतर अपनी दुकानें हटाने का आदेश जिला प्रशासन ने जारी किया है.
दरअसल इस स्थान पर मांस-मछली की बिक्री से स्थानीय लोगों को परेशानी थी और उन्होंने प्रशासन से इसकी शिकायत की थी. जिस पर प्रशासन ने इन व्यवसायियों को वहां से 24 घंटे के अंदर दुकानें हटाकर सिहारबुड़ के कुसुमताला चौक में व्यवस्थापित करने का निर्देश दिया है.