एंबुलेंस से हो रही थी गांजे की तस्करी
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है. राज्य की सीमा से लगे क्षेत्रों के अलावा भीतरी इलाकों में पुलिस तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी बीच रायपुर पुलिस ने एंबुलेंस में गांजा तस्करी कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है. जिसके कब्जे से 72 अलग-अलग पैकेट में रखा हुआ करीब 364 किलों गांजा बरामद किया है.
बता दें कि राजधानी रायपुर समेत आसपास के इलाकों में गांजे की तस्करी करने वाले सक्रिय हैं. ओडिशा से कभी बस के जरिए तो कभी कार के माध्यम से गांजा की तस्करी के मामले में पुलिस घेराबंदी कर आरोपियों को दबोचा है, लेकिन इस मामले में तस्कर पुलिस की आंख में धूल झोंकने के लिए नया तरीका अपनाते हुए एंबुलेंस से गांजा की तस्करी कर रहे थे. इस बारे में मुखबिर ने आमानाका थाना प्रभारी को सूचित किया. जिसके बाद आमानाका के थाना प्रभारी संतराम सोनी टीम के साथ मौके पर रवाना हुए.