गुजरात से इस एनर्जी कंपनी को लगातार मिल रहे ऑर्डर, शेयर खरीदने की लूट
सुजलॉन एनर्जी के शेयर लगातार फोकस में हैं। कंपनी के शेयरों में आज गुरुवार को तगड़ी तेजी देखने को मिल रही है। सुजलॉन एनर्जी के शेयर बीएसई पर 4.32% चढ़कर 37.15 रुपये पर पहुंच गए। शेयरों में इस तेजी के पीछे एक बड़ी वजह है। दरअसल, सुजलॉन एनर्जी को गुजरात में केपी ग्रुप से 193.2 मेगावाट का दोबारा ऑर्डर मिला है। इससे पहले लीडिंग ग्लोबल यूटिलिटी कंपनी से 100.8 MW विंड पावर प्रोजेक्ट के डेवलपमेंट के लिए ऑर्डर मिला था।
बता दें कि इस ऑर्डर के तहत सुजलॉन को नए उत्पाद के हाइब्रिड लैटिस ट्यूबलर (HLT) टावर के साथ 3.15 MW की रेटेड क्षमता वाले 32 विंड टरबाइन जनरेटर (WTGs) को लगाने की योजना है।
गुजरात में केपी ग्रुप से 193.2 मेगावाट का दोबारा ऑर्डर हासिल करने के बाद सुजलॉन एनर्जी के शेयर सेशन के निचले स्तर से उबर गए हैं। यह 2.1 मेगावाट की रेटेड क्षमता वाले 92 पवन टर्बाइनों की सप्लाई करेगा। 193.2 मेगावाट की कुल स्थापित क्षमता वाली यह परियोजना गुजरात के भरूच जिले के वागरा और विलायत में पूरी की जाएगी।
सुजलॉन ग्रुप के वाइस चेयरमैन गिरीश तांती ने कहा, गुजरात द्वारा पेश किए गए बेहद अनुकूल नीतिगत माहौल के साथ, केपी ग्रुप का यह ऑर्डर टिकाऊ भारत के निर्माण के लिए इंडिया इंक की प्रतिबद्धता का एक प्रमाण है। कंपनी के प्रमोटरों के पास वर्तमान में कंपनी में 13.29% हिस्सेदारी है और तांती ने हाल ही में कहा था कि होल्डिंग संरचना को बदलने की अभी कोई योजना नहीं है। सुजलॉन के सीएफओ हिमांशु मोदी ने कहा कि सुजलॉन के पास वर्तमान में 1.6 गीगावॉट के ऑर्डर हैं।
सुजलॉन के शेयर 36.95 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले छह महीने में यह 163.93% चढ़ा है। इस साल YTD में अब तक यह शेयर 245.33% चढ़ा है। इस दौरान इसकी कीमत 10 रुपये से बढ़कर वर्तमान प्राइस तक पहुंच गई है। इस शेयर का 52 वीक हाई प्राइस 44 रुपये और 52 वीक लो प्राइस 6.96 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 49,962.23 करोड़ रुपये पर आ गया है।