हेल्थ & लाइफ-स्टाइल

सर्दी के मौसम में पाना चाहती है किआरा आडवाणी जैसा लुक, तो चेहरे पर लगायें यह चीजें

त्वचा को एक्सफोलिएट करने और मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाने के लिए हल्दी का यह फेस पैक लगाया जा सकता है। फेस पैक बनाने के लिए एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन, आधा चम्मच नींबू का रस और आधा चम्मच हल्दी लें। इस पैक में पानी मिलाकर मिलाएं और चेहरे पर 15 से 20 मिनट तक लगाने के बाद चेहरा धोकर साफ कर लें।

 हल्दी, शहद और दूध

चमकदार त्वचा पाने के लिए चेहरे पर हल्दी, शहद और दूध का फेस पैक लगा सकते हैं। यह फेस पैक त्वचा की झाइयां और टैनिंग को कम करता है। इसके अलावा यह चेहरे पर जमी गंदगी को कम करने में भी कारगर है।  एक चम्मच दूध में एक चुटकी हल्दी मिलाएं। इसमें केवल एक चम्मच शहद मिलाएं। इस मिश्रण को अपनी उंगलियों से पूरे चेहरे पर रगड़ें। 10 से 15 मिनट तक रखने के बाद अपना चेहरा धो लें. हफ्ते में दो बार हल्दी को इस तरह चेहरे पर लगाया जा सकता है.

हल्दी और नीम

कील-मुंहासों की समस्या को कम करने के लिए हल्दी और नीम को मिलाकर चेहरे पर लगाया जा सकता है। फेस पैक बनाने के लिए नीम का रस, नीम का पेस्ट या नीम के तेल का उपयोग किया जा सकता है। इसके लिए एक कटोरी में एक चम्मच नीम के तेल में थोड़ी सी हल्दी मिलाकर पिंपल्स पर लगाएं। हल्दी और नीम के एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण मुंहासों को कम करते हैं।

हल्दी और दही

त्वचा की बनावट को मुलायम बनाने के लिए हल्दी और दही का फेस पैक लगाया जा सकता है। इस फेस पैक को बनाना बहुत आसान है. 2 चम्मच दही में आधा चम्मच हल्दी मिलाएं. इस फेस पैक को चेहरे पर 15 से 20 मिनट तक लगाएं और फिर चेहरे से हटा लें। इसे सूखने तक चेहरे पर लगा कर रखा जा सकता है। यह फेस पैक रूखी त्वचा को नमी प्रदान करने के लिए भी अच्छा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button