खेल-मनोरंजन

फिल्मों के अलावा अपने तीखे बयानों को लेकर भी खूब चर्चा में में रही थी ये साउथ एक्ट्रेसेस

  बॉलीवुड के बाद साउथ सबसे पॉपुलर इंडस्ट्री है. साउथ के कलाकार अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरते हैं। साउथ सिनेमा की अभिनेत्रियां भी हर मामले में बॉलीवुड सुंदरियों को टक्कर देती हैं। चाहे एक्टिंग हो या बयान, ये अभिनेत्रियां किसी भी मामले में बॉलीवुड हसीनाओं से पीछे नहीं रहतीं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको साउथ की उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो एक्टिंग के साथ-साथ बेबाकी में भी अव्वल हैं।

,,,
साईं पल्लवी
एक्ट्रेस साई पल्लवी अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी खूबसूरती के लिए भी काफी चर्चा में रहती हैं। वह अपने फैंस से भी खूब जुड़ी रहती हैं। आपको बता दें कि सई ने फिल्म ‘कश्मीर फाइल्स’ को लेकर अपने विचार साझा किए थे और कश्मीरी पंडितों को लेकर दिए अपने बयान से भी वह सुर्खियों में आई थीं। एक्ट्रेस अपने बेबाक बयानों के लिए भी खूब जानी जाती हैं।

,,,
नयनतारा
साउथ की दिग्गज एक्ट्रेस नयनतारा ने फिल्म ‘जवां’ से बॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। नयनतारा एक्टिंग के साथ-साथ बेबाकी में भी अव्वल हैं। आपको बता दें कि नयनतारा ने अपने एक बयान में कहा था कि उन्हें आज तक फिल्म गजनी करने का पछतावा है और वह इस फिल्म को अपने करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म भी मानती हैं। इस बयान के बाद एक्ट्रेस दर्शकों के बीच चर्चा में आ गईं।

,,
सामंथा रुथ प्रभु

इस लिस्ट में एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु भी शामिल हैं. सामंथा ने इन दिनों फिल्मों से दूरी बना ली है और अपनी सेहत पर पूरा ध्यान दे रही हैं। आपको बता दें कि एक बार सामंथा ने महेश बाबू की फिल्म ‘नेनोक्कडिन’ का पोस्टर उठाकर पटक दिया था। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने ट्विटर पर फिल्म को लेकर अपनी नाराजगी भी जाहिर की थी।

,
तापसी पन्नू
साउथ बॉलीवुड से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाली तापसी पन्नू भी इस लिस्ट में शामिल हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने बयानों को लेकर ट्रोल का शिकार हो जाती हैं. हालांकि, तापसी को कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन का टैग भी मिल चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button