देश-विदेश

14 जनवरी से शुरू होगी Congress की ईस्ट टू वेस्ट भारत न्याय यात्रा

देश में अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस और ज्यादा सक्रिय हो गई है. कांग्रेस ने एक बार फिर पूरब से पश्चिम यात्रा निकालने का ऐलान किया है. भारत जोड़ो यात्रा की तरह इस बार भी भारत न्याय यात्रा निकाली जायेगी. कांग्रेस की भारत न्याय यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर के इंफाल से शुरू होगी, जो 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी.

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बुधवार को मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि कांग्रेस की भारत न्याय यात्रा 14 जनवरी से 20 मार्च तक चलेगी. इस यात्रा के तहत 6200 किमी की दूरी तय की जाएगी. 14 राज्यों के 85 जिलों से गुजरने वाली यात्रा में राहुल गांधी लोगों से बात करेंगे. भारत न्याय यात्रा मणिपुर, नागालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और अंत में महाराष्ट्र राज्यों से होकर गुजरेगी।

बताया जा रहा है कि यह भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा भाग है। इस बार भारत न्याय यात्रा बस से निकलेगी और रास्ते में कई जगहों पर नेता पैदल भी चलेंगे. इस यात्रा को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हरी झंडी दिखाएंगे. आपको बता दें कि इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा हुई थी. यात्रा 7 सितंबर 2022 को कन्याकुमारी से शुरू हुई और 30 जनवरी 2023 को श्रीनगर में समाप्त हुई। 130 दिन की इस यात्रा के दौरान 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों को कवर किया गया।

कांग्रेस की भारत न्याय यात्रा ऐसे समय निकलने वाली है जब 2024 में लोकसभा चुनाव हैं. इस यात्रा से चुनाव प्रचार तेज होने की उम्मीद है. जिन राज्यों से यात्रा गुजरेगी वहां राहुल गांधी और पार्टी के वरिष्ठ नेता लोगों से बातचीत करेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे. अब बड़ा सवाल ये उठता है कि क्या भारत गठबंधन के सहयोगी दल भी इस यात्रा में शामिल होंगे या नहीं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button