खास खबर
रमजान माह शुरू होते ही मुस्लिम समाज के लोग शिद्दत के साथ अल्लाह की इबादत कर रहे हैं।

शरीफ़ मिर्ज़ा ……रायपुर। शहर मे अलग अलग जगह पर रोज़ा अफतार कराया जाता है । आज 19वा रोजा में “यंग टाईगर क्लब” चौरसिया कालोनी मठपुरैना के मुस्लिम नौजवानों के तरफ से आम-लंगर (भंडारा ) का इन्तजाम किया गया । क्लब के प्रेसीडेंट (अध्यक्ष) सय्यद फैजल अली ने बताया के आम-लंगर (भंडारा) में हजारों लोगो ने लंगर (भंडारा) खाया और मुल्क मे अमन व खुशाली के लिये दुवा किया गया ।
रमजान का महीना खुदा से गुनाहों की माफी मांगने का जरिया है. रोजे की हालत में एक नेकी के बदले खुदा से 70 नेकियों का शबाब मिलता है. खुदा हर इंसान को रमजान के महीने में बुराईयों से रोकने का मौका देता है। बता दे की मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए रमजान का महीना सबसे पाक और पवित्र माना जाता है ।
रायपुर संवादाता
शरीफ़ मिर्ज़ा