देश-विदेश

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष ने विकास और समृद्धि के दीप प्रज्जवलित किए

राजधानी के रोशनपुरा चौराहा पर जिला भोपाल के कार्यकर्ताओं ने मनाया मध्यप्रदेश उत्सव


भोपाल। मध्यप्रदेश के 67 वें स्थापना दिवस पर राजधानी के रोशनपुरा चौराहा पर कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा और जिलाध्यक्ष श्री सुमित पचौरी ने दीप प्रज्जवलित कर प्रदेशवासियों और कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता बडी संख्या में मौजूद थे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर मंडल एवं बूथ स्तर तक एक दीप विकास का प्रज्जवलित कर प्रदेश के सुख समृद्धि की कामना की।
मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश भर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मध्यप्रदेश की समृद्धि और विकास का दीपक जलाया है। उसके लिए प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा और पार्टी कार्यकर्ताओं का आभारी हंू। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश आज अनेकों पैरामीटर पर देश में नंबर वन पर आ गया है। इसी संकल्प के साथ भाजपा के कार्यकर्ता अपनी संपूर्ण क्षमता और ताकत झौंककर सरकार और समाज को जोडते हुए मध्यप्रदेश को देश का नंबर वन राज्य बनाने में कोई कसर नहीं छोडेंगे। उन्होंने प्रदेशवासियों और कार्यकर्ताओं से आव्हान करते हुए कहा कि आपका जलाया दीपक मध्यप्रदेश में विकास, जनकल्याण और सुशासन का प्रकाश फैलायेगा। हम सभी राम राज्य की कल्पना को साकार करने में कोई कोर कसर नहीं छोडेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जिला, मंडल और बूथ स्तर पर एक दीप विकास का प्रज्जवलित कर उत्सव मना रहे है। उन्होंने कहा कि 2003 के पहले जो मध्यप्रदेश था वह बीमारू कहा जाता था। आज हमें गर्व है कि मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश स्वर्णिम राज्य बनने की ओर अग्रसर है।
जिलाध्यक्ष श्री सुमित पचौरी ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ता संकल्प लें कि आने वाले 2023 विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का विकास रथ आगे बढाना है।
इस अवसर पर प्रदेश शासन के मंत्री श्री विश्वास सारंग, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री आलोक शर्मा, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, श्रीमती कृष्णा गौर, महापौर श्रीमती मालती राय, प्रदेश मंत्री श्री राहुल कोठारी, नगर निगम अध्यक्ष श्री किशन सूर्यवंशी, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. हितेश वाजपेई, श्री राघवेन्द्र गौतम, जिला महामंत्री श्री रविंद्र यति, श्री जगदीश यादव, श्री सतीश विश्वकर्मा, श्री राजेंद्र गुप्ता, श्री अशोक सैनी, श्री अनिल अग्रवाल, श्री चेतन भार्गव, श्री मनोज राठौर, श्री आशुतोष तिवारी, श्री राघवेंद्र द्विवेदी, श्री जितेंद्र शुक्ला, श्री राहुल राजपूत, श्री प्रवीण प्रेमचंदानी, श्री राजेश हिंगोरानी, श्री रवि शर्मा, श्री निखिलेश मिश्रा, श्री जगदीश यादव, श्री आरके सिंह बघेल, श्री मुकेश दबड़े, सुश्री राजो मालवीय, श्रीमती बृजुला सचान, श्रीमती वंदना परिहार, श्रीमती आरती राजू अनेजा सहित जिला कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button