खास खबरछत्तीसगढ़ प्रदेश

अपराधी तत्व के व्यक्ति को संरक्षण देने वाले उप अभियंता पर कार्रवाई करने कलेक्टर महोदय को सौंपा ज्ञापन

योगिता साहू……….जोन क्रमांक 05 नगर निगम रायपुर का सबसे भ्रष्ट जोन है। जोन 05 के जल विभाग में बिना किसी शासकीय आदेश के ही कार्य होता है और उप अभियंता अंकुर मिश्रा की मनमानी चलती है वह अपने हिसाब से ही निर्णय लेता हैं। जैसे- एक अपराधी तत्व के व्यक्ति को जल विभाग में रखना जिसका आज़ाद चौक थाना में धारा 151 का मामला दर्ज है और जिला न्यायालय में मामला चल रहा है, और एक बार इसे हटाया भी जा चुका है।

कर्मचारी को बिना किसी आदेश के ही हटा देना और फिर उसी कर्मचारी को बिना किसी आदेश के वापस कार्य पर रखना, दूसरी घटना में मात्र 2 घंटा काम करने वाले को हटाने कलेक्टर और जोन आयुक्त के आदेश को भी अंकुर ने रद्दी की टोकरी में डाल दिया। मनमानी करने की इनकी हर बार की आदत है तथा अपने चहेते ठेकेदार नरेंद्र ठाकुर को प्लेसमेंट कर्मचारियों का ठेका दिया गया हैं क्योंकि वह अधिक कमीशन देता है और तो और ये सार्वजनिक नल कनेक्शन अपने हिसाब से काट देता हैं बिना किसी आदेश के।

एक मोहल्ले में ही 6 नल कनेक्शन है तो वह मात्र 2 कनेक्शन को ही बंद करता हैं। जबकि ऐसा कोई आदेश ही नहीं है कि आधे को बंद कर दिया जाये और आधे सार्वजनिक नल को चालू रखा जाये। कुल मिलाकर जोन क्रमांक 05 के जल विभाग में अंकुर मिश्रा की तूती बोलती है। जल विभाग में उसके बगैर एक पत्ता भी नहीं हिलता।

यदि 10 दिन के भीतर इन्हें नहीं हटाया गया तो पूरे सबूत के साथ सीधे मुख्यमंत्री जी के पास मोहल्लेवासियों के साथ इसकी शिकायत की जायेगी।

-: प्रेषक :-
विजय सोना
उत्कल बस्ती, वृंदावन नगर,
कुशालपुर रायपुर (छ.ग.)
मो.- 98060-48600

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button