खास खबरछत्तीसगढ़ प्रदेश

उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने दक्षिण विधानसभा में वार्ड वार प्रभारियो को किया नियुक्त।

योगिता साहू …….रायपुर| शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने आगामी समय मे होने वाले दक्षिण विधानसभा के उपचुनाव को लेकर अपनी तैयारी शुरू कर दी है प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे ने दक्षिण विधानसभा में वार्ड वार प्रभारीयो को नियुक्त किया है विधानसभा के अंतर्गत आने वाले 19 वार्डों के लिए वरिष्ठ नेताओं को इसकी जिम्मेदारी दी गई है।प्रभारी वार्डो मे जाकर बूथ सेक्टर जोन कमेटी की बैठके लेंगे साथ ही उपचुनाव को लेकर अपनी रूपरेखा तैयार करेंगे।

विकास उपाध्याय को भक्त माता कर्मा वार्ड छाया वर्मा डॉक्टर खूबचंद बघेल वार्ड एजाज ढेबर मौलाना अब्दुल रऊफ वार्ड प्रमोद दुबे ब्राह्मण पारा वार्ड महेंद्र छाबड़ा सिविल लाइन वार्ड पंकज शर्मा लेफ्टिनेंट अरविंद दीक्षित वार्ड प्रमोद तिवारी भगवती चरण शुक्ल वार्ड कन्हैया अग्रवाल स्वामी विवेकानंद सदर बाजार वार्ड नंदलाल देवांगन वामन राव लाखे वार्ड सुशील सन्नी अग्रवाल श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड ज्ञानेश शर्मा पंडित सुंदरलाल शर्मा वार्ड सुरेश चन्नावर शहीद पंकज विक्रम वार्ड सारिक रईस खान मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड राजेश बिस्सा चंद्रशेखर आजाद वार्ड सलाम रिजवी शहीद राजीव पांडे वार्ड घनश्याम राजू तिवारी शहीद ब्रिगेडियर उस्मान वार्ड श्री कुमार मेनन महंत लक्ष्मी नारायण दास वार्ड पीयूष कोसरे महामाया मंदिर वार्ड मनोज कंदोई को विपिन बिहारी वार्ड का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

*परिसीमन को लेकर हुई समिति की बैठक*

कांग्रेस भवन गांधी मैदान में परिसीमन समिति की बैठक रखी गई थी जिसमें हाल ही में हुए परिसीमन के प्रकाशन पर चर्चा हुई समिति में निर्णय लिया गया कि वार्डों के परिसीमन का अवलोकन करके जरूरत के हिसाब से दावा आपत्ति पेश किया जाएगा जिसके लिए जिलाधीश के नाम एक प्रोफार्मा भी जारी किया गया है।

बंशी कन्नौजे

प्रवक्ता

शहर जिला काँग्रेस कमेटी रायपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button