छत्तीसगढ़ प्रदेश

रामनगर इलाके में पुराने विवाद के चलते युवक की हत्या

मनीषा नगारची…..

रायपुर l रामनगर इलाके में एक पुराने विवाद के चलते एक युवक की हत्या हो गई है। वासु उर्फ सूरज सिन्हा की हत्या सिर पर गमला से वार कर की गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी भोपू उर्फ भूपेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी और मृतक रामनगर इलाके में मजदूरी का काम करते थे। यह घटना रामनगर चौकी क्षेत्र की है।

Ramnagar Police Station Area जानकरी के मुताबिक आरोपी भोपू का मृतक वासु उर्फ सूरज सिन्हा के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। बीते 25 अगस्त की रात भी दोनों के बीच कहासुनी हुई थी, देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया की तैश में आकर भोपू ने वासु के सिर पर गमले से वार किया मौके से फरार हो गया, इस दौरान वासु लहूलुहान हालत में सड़क पर गिर पड़ा और ज्यादा खून बह जाने की वजह से उसकी मौत हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button