नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी
अलग - अलग विभाग में नौकरी लगाने का झांसा देकर 02 दर्जन से अधिक बेरोजगारों से करोड़ो रूपये ठगी करने वाले शिक्षा विभाग का बर्खास्त कर्मी एवं 01 महिला सहित कुल 03 गिरफ्तार किए गए हैं।

रायपुर 3/9/2024 रायपुर
मनीषा नगारची – अलग विभाग में नौकरी लगाने का झांसा देकर 02 दर्जन से अधिक बेरोजगारों से करोड़ो रूपये ठगी करने वाले शिक्षा विभाग का बर्खास्त कर्मी एवं 01 महिला सहित कुल 03 गिरफ्तार किए गए हैं।
ये आरोपी अपना परिचय बड़े अधिकारियों से बताकर लोगों को झांसा देते थे।
आरोपियों ने न्यू राजेन्द्र नगर लालपुर स्थित प्रोग्रेसिव पाईंट में आफिस खोलकर लोगों को नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगी करते थे।
इस मामले को सामने लाने में हमारे संवाददाता अजय श्रीवास्तव की मेहनत रंग लाई। संवाददाता की पीड़िता एवं पीड़ितों से थाने में मुलाकात के बाद अपनी समस्या बताई थी इस मामले की रिपोर्ट संवाददाता के सहयोग से धमतरी जिले की निवासी देवकी ध्रुव के नाम से न्यू राजेन्द्र नगर थाने में में रिपोर्ट दर्ज ने कराई थी, कि एक साल पहले स्वयं शर्मा की बातों में आकर अपने जीजा के साथ स्वयं शर्मा के ऑफिस रायपुर आकर स्वयं शर्मा एवं प्रीति शर्मा से मिली थी। दोनों ने रेलवे विभाग में नौकरी लगाने का आश्वासन देकर 1 लाख 50, हजार रूपये मांगें जिस पर प्रार्थिया ने 50 हजार नगद प्रीति को दिए साथ ही इसी साल 25 अप्रैल को फोन पे के माध्यम से प्रीति शर्मा के खाते में 40 हजार रूपये ट्रांसफर किए गए। बार-बार प्रार्थी के द्वारा अपने पैसे मांगने की बात की गई तो पहले उसे एक हफ्ते में रेलवे में सुपरवाइजर की नौकरी देने की बात की वही फिर दोबारा 1 सितंबर फोन किया तो उसे धमकी देते हुए कहा तेरे पैसे नहीं लौट आएंगे जो करना है कर ले। जिस पर परसों देर रात पुलिस ने छापा मार कार्यवाही करते हुए आरोपियों के छुपे हुए स्थान से स्वयं एवं प्रीति को गिरफ्तार करके थाने लाया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी श्यामसुंदर राव खमतराई रायपुर जो शिक्षा विभाग रायपुर का बर्खास्त कर्मी ही ठगी की योजना बनाने के बाद ये सभी लोगों को अपने झांसे में लेकर नौकरी लगाने के नाम पर लगभग 02 दर्जन लोगों से करोड़ो रूपये ठगी करना स्वीकार किया गया।
पुलिस ने श्यामसुंदर राव को भी कल देर शाम गिरफ्तार कर लिया है।
लगातार शिकायतें मिलने पर आरोपियों के विरूद्ध ठगी की अन्य शिकायते भी हुई है प्राप्त जिनमें आरोपियों के विरूद्ध पृथक से दर्ज की जाएगी प्राथमिकी।
पुलिस ने सभी आरोपियों के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर मे धारा 420, 34 भादवि. का मामला दर्ज किया है।
वहीं उपपुलिस अधिक्षक ने बताया कि अभी तक 28 लाख रुपए तक की शिकायत करने वाले पुलिस थाने पहुंचे हैं। साथ ही लगातार आरोपियों के गिरफ्तार होने की जानकारी के बाद और लोगों के पहुंचने की संभावना है।
’
01. भीष्म नारायण शर्मा उर्फ स्वयं शर्मा निवासी ग्राम तूता थाना अभनपुर जिला रायपुर। हाल पता जय अंबे अस्पताल के सामने देवपुरी थाना टिकरापारा रायपुर।
02. धनेश्वरी वर्मा उर्फ प्रीति शर्मा थाना चिखली जिला राजनांदगांव छ.ग.। हाल पता देवपुरी थाना टिकरापारा रायपुर।
03. श्याम सुंदर राव निवासी थाना खमतराई जिला रायपुर।
राजेश देवांगन ( CSP पुरानी बस्ती रायपुर )