राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ पुलिस सख्त
राजधानी रायपुर में पोलिस सर्चिंग कर नशे के खिलाफ सख्ती बरत रही है

रायपुर पुलिस 03/09/2024
मनीषा नगारची…..
पुलिस सर्चिंग – राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ पुलिस सख्त दिखाई दी रही है। वही देर रात होटल और ढाबो पर शराब पिलाने की खबर मिल रही थी। जिसके बाद पुलिस के आला अधिकारियो ने के निर्देश पर नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने व निजात अभियान के तहत अवैध रुप से मादक पदार्थ शराब बिक्री करने एंव शराब पिलाने वाले होटलो, ढाबों सहित शहर से बाहर संचालित कैफों में विशेष अभियान के तहत सर्चिंग कार्यवाही की गई।
पुलिस ने कल देर रात तक सर्चिंग कार्यवाही चलती रही। जिसमें आउटर के होटल और ढाबो में कार्यवाही करते हुई अवैध तरीके से शराब बेचने के मामले में शराब जप्त की गई। पुलिस ने 8 से ज्यादा होटल और ढाबो में छापामार करते हुए वहां कार्यरत उनके कर्मचारियों को पकड़ा और साथ ही उनके मालिकों के खिलाफ नोटिस जारी किया।
कीर्तन राठौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण