छत्तीसगढ़ प्रदेश

अशोक बजाज ने 51 साल बाद देवीराम कारीगर को पुनः सदस्य दिलाई

मनीषा नगारची.……25/09/2024

रायपुर / पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर्वभाजपा के “मेरा बूथ मेरा अभियान” के अंतर्गत जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज ने अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के अपने गृह ग्राम खोला में 74 वर्षीय देवीराम विश्वकर्मा कारीगर को 51 साल बाद पुनः सदस्य बनाया। स्मरण रहें कि सन 1973 में श्री बजाज ने उसे जनसंघ के सदस्य बनाया था, उस वक्त उसकी उम्र मात्र 23 वर्ष थी। तब सदस्य बनने के लिए एक रुपया शुल्क देना होता था। देवीराम विश्वकर्मा तब से अब तक जनसंघ ओर भाजपा का काम कर रहा है। आज ऑन लाइन सदस्य बनाने के बाद ग्रामवासियों ने उसका अभिनंदन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button