खास खबर
मोवा स्थित लालमणि इंडियन गैस एजेंसी द्वारा MRP से अधिक कीमत पर गैस पाइप बेचे जाने का खुलासा
रायपुर। राजधानी में गैस एजेंसियों द्वारा उपभोक्ताओं के साथ ठगी का एक और मामला सामने आया है। इस बार मोवा स्थित लालमणि इंडियन गैस एजेंसी में गैस के पाइप को MRP से अधिक मूल्य पर बेचा जा रहा है। इस गड़बड़ी का खुलासा अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण आयोग के प्रदेश मीडिया प्रभारी अफरोज ख्वाजा ने किया है।

अफरोज ख्वाजा ने जब खुद एजेंसी से 150 रुपये MRP वाले गैस पाइप को खरीदा, तो उनसे 190 रुपये वसूले गए। उन्होंने इस मामले की शिकायत खाद्य विभाग के उच्च अधिकारी भूपेंद्र मिश्रा से की और एजेंसी की अनियमितताओं को उजागर किया। यह मामला उपभोक्ताओं के हितों पर बड़ा सवाल खड़ा करता है, और अधिकारियों से कड़ी कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है।